RK TV News
खबरें
Breaking News

भोजपुर:बालदेव साहू डीएवी द्वारा बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में रसद का किया गया वितरण।

डीएवी का शिक्षण के साथ-साथ समाजिक-सांस्कृतिक गतिविधियों में भी सक्रिय योगदान : प्रधानाचार्या नीशू जायसवाल

RKTV NEWS/आरा(भोजपुर)07 अक्टूबर।आज बालदेव साहू डीएवी. प.स्कूल,आरा द्वारा एक निर्धारित कार्यक्रम के तहत भोजपुर के बाढ़ प्रभावित क्षेत्र के कुछ गाँवों में जरूरतमंद लोगों के बीच खाद्य सामग्री वितरित की गई। विद्यालय के छात्र-छात्राओं , अभिभावकों व शिक्षक-शिक्षकेत्तर कर्मियों के सहयोग से चावल, दाल, आटा, सत्तू, गुड़, चूड़ा , चना, ब्रेड, बिस्कुट, मिक्सर आदि खाद्य पदार्थों को प्रचूर मात्रा में इकट्ठा कर बड़हरा क्षेत्र के कर्जा , नेकनाम टोला तथा अन्य निकटवर्ती इलाकों में खाद्य सामग्री वितरित की गई।
लगभग प्रात:10:30बजे के करीब प्राचार्या नीशू जायसवाल ने खाद्य-सामग्री ले जा रही बस को वैदिक ध्वज लहराकर रवाना किया। अस्वस्थ होने के बावजूद भी प्राचार्या ने काफी सक्रियता बरतते हुए इस महती कार्य को संचालित किया। उन्होंने कहा कि डीएवी.परिवार राष्ट्रीय स्तर पर अपने समाजोपयोगी कार्यक्रमों को लेकर जाना जाता रहा है। बिहार में बाढ़ ने जिस तरह से लोगों के जीवन को अस्त-व्यस्त किया है वैसे में जरूरतमंद लोगों का सहयोग करना हमारा नैतिक कर्तव्य है। बालदेव साहू डीएवी.,आरा के विद्यार्थियों व अभिभावकों द्वारा यह बहुमूल्य सहयोग शिक्षण व समाजिक कार्यों के प्रति हमारे उद्देश्य पूर्ति में विशेष सहायक है। प्राचार्या ने इसके लिए सबका आभार जताया। शिक्षक सुशील कुमार, अभिषेक कुमार, सुबोध पाण्डेय,सचिन पाठक, संजीव कुमार, एच.स्मित, बिनोद दूबे ,अभिमन्यु सिंह, ब्रजेश मिश्रा, उमेश कुमार, संजय श्रीवास्तव, राकेश रंजन, कमलेश दूबे, विष्णुशंकर ओझा आदि के साथ-साथ वरीय लीपिक बिजेंद्र सिन्हा व कार्यालय कर्मी रमेश सिंह ने इस कार्यक्रम में सक्रिय श्रम सहयोग किया। जरूरतमंद लोगों में इसे लेकर काफी उत्साह नज़र आया।

Related posts

भोजपुर:विद्यार्थी परिषद ने मतदाता जागरूकता अभियान चला लोगो को मतदान करने हेतु किया प्रेरित।

rktvnews

मध्यप्रदेश:पर्यावरण अनुकूलता एवं पर्यावरण संबंधी चुनौतियों का समाधान कारक होगा पौध-रोपण का महाअभियान : लोकसभा अध्यक्ष

rktvnews

गिरीडीह:जिला उपायुक्त ने कार्यकारी एजेंसी के माध्यम से क्रियान्वित की जा रही विभिन्न योजनाओं की समीक्षा हेतु तकनीकी पदाधिकारियों संग की महत्वपूर्ण बैठक।

rktvnews

पहले भुगतान फिर इस्तेमाल !!

rktvnews

पटना:बच्चों की मनोहारी प्रस्तुतियों के साथ संपन्न हुआ पाटलिपुत्र विद्यापीठ का 18 वाँ वार्षिकोत्सव।

rktvnews

धर्मेंद्र प्रधान ने नई दिल्ली विश्व पुस्तक मेले का उद्घाटन किया।

rktvnews

Leave a Comment