
शाहपुर/भोजपुर (राकेश मंगल सिन्हा) 7 अप्रैल। सोमवार को भोजपुर जिला के शाहपुर मे भाजपा नेताओं तथा कार्यकर्ताओ ने भाजपा का 47वां स्थापना दिवस समारोह केक काट कर तथा मिठाई बांटकर मनाया। इस अवसर पर विधान सभा संयोजक अरविंद पांडे, नगर अध्यक्ष सह प्रखंड बीस सूत्री अध्यक्ष अंकित पांडे, महामंत्री बंटी पांडे, धर्मेन्द्र गुप्ता, बूथ अध्यक्ष सत्य नारायण चौधरी, आकाश कुमार, विनय मिश्रा, दिलीप कुमार, राकेश कुमार, संजय पांडे, कृष्णा पांडे, साजन गुप्ता, आकाश कुमार उपाध्याय, सोनू वर्मा, चंदन पांडे, मोहन पांडे, राजीव सिन्हा, आरबी ओझा आदि उपस्थित थे।
