
शाहपुर/भोजपुर (राकेश मंगल सिन्हा) 07 अप्रैल। इन दिनों गर्म मौसम तथा तेज पच्छुआ हवा के कारण खेतों मे लगी गेहूँ की खड़ी फसल मे आग लग जा रही है। इससे किसानों के खेतों मे लगी गेहूँ की खङी फसल जल कर राख हो जा रही है। खेतों और खलिहानों में आग लगने का सिलसिला फिलहाल जारी है। इससे किसानों की जमा पूंजी जलकर राख हो जा रही है। उनकी आर्थिक स्थिति खराब हो जा रही है। खेती में लगी उनकी सारी पूंजी डूब जा रही है। किसानों के इस ज्वलंत समस्या को ध्यान मे रखते हुए भोजपुर जिला के शाहपुर विधान सभा क्षेत्र के भाजपा विधायक राकेश रंजन ने कृषि मंत्री को पत्र लिखकर अगलगी से पीड़ित किसानों के जले हुए फसल का मुआवजा प्रति बीघा के दर से देने की मांग की है। विधायक राकेश रंजन ओझा ने अपने पत्र में लिखा है कि शाहपुर एवं बिहिया प्रखंड के किसानों के खेतों में आग लगने से किसानों की फसल जल कर राख हो गई है जिससे उनको काफी नुकसान हुआ है। सैकड़ों एकड़ मे खेतों में लगी खङी फसल जलने से किसानों के जीविका पर संकट आ गया है। विधायक राकेश रंजन ओझा ने कृषि मंत्री से आग्रह किया है कि किसानों के फसल के नुकसान का गहन सर्वेक्षण कराया जाय और किसानों को प्रति बीघा कृषि भूमि के दर से मुआवजा दिलाया जाय।
