RK TV News
खबरें
Breaking News

भोजपुर: सांसद सुदामा प्रसाद ने किया बिहार फोटोग्राफर्स एसोसिएशन भोजपुर के स्थापना दिवस कार्यक्रम का शुभारंभ।

आरा/भोजपुर (डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा)07 अप्रैल।हमारे समाज में जो भी घटनाएं घटित हो रही है उनको फोटोग्राफी या वीडियोग्राफी के माध्यम से ही दिखाया जाता है, इसके लिए फोटोग्राफरों की भूमिका रहती है प्रिंट मीडिया हो या इलेक्ट्रॉनिक मीडिया या फिल्म जगत की बात करें सब जगह फोटोग्राफी और फोटोग्राफर का ही महत्व है आज फोटोग्राफी में नई-नई तकनीक का और नए-नए कैमरा का प्रयोग किया जा रहा है ।मैं कामना करता हूं की आप अपने शहर और देश का नाम फोटोग्राफी के माध्यम से रोशन करें।उक्त बातें आरा के सांसद सुदामा प्रसाद ने बिहार फोटोग्रफर्स एसोसिएशन भोजपुर आरा के दूसरे स्थापना दिवस के अवसर पर कहीं। स्थापना दिवस का शुभारंभ सांसद सुदामा प्रसाद द्वारा दीप प्रज्वलित कर एवं केक काटकर किया गया ।इसके उपरांत भोजपुर के सीनियर सिटीजंस फोटोग्राफर और पत्रकारों को मोमेंटो देकर सम्मानित किया गया । इस क्रम में रमेश कुमार जैन ,मनु महेश सिंह,अनूप कुमार गुप्ता ,हरि जी ,लक्ष्मण मिश्रा इन सभी सीनियर सिटीजंस फोटोग्राफी को सम्मानित किया गया lइस अवसर पर फुजीफिल्म द्वारा एक कैमरा workshop का आयोजन भी किया गया । जिसमें भोजपुर के सैकड़ो फोटोग्राफर को कैमरे से जुड़ी नई तकनीक के बारे में बारीक से बारीक जानकारियां दी गई ,जिससे की वह अपनी फोटोग्राफी को और बेहतर बना सके । फोटोग्राफी कार्यशाला में प्रशिक्षक के तौर पर फुजीफिल्म के अरितरो दास द्वारा प्रशिक्षण दिया गया। कार्यशाला में मॉडल थी श्वेता पांडे ।
इस स्थापना दिवस के अवसर परअतिथि के रूप में बिहार फोटोग्रफर्स एसोसिएशन बिहार के अध्यक्ष ओम प्रकाश जी एवं पटना बिहार फोटोग्रफर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष विश्वजीत विश्वास साथ के साथ जोनलअधिकारी रोहित खत्री भी उपस्थित थे ।बक्सर के बिहार फोटोग्रफर्स एसोसिएशन के भी सारे अधिकारी उपस्थित थे।मनसंचालन का कार्य प्रदीप कुमार रंजन ने किया।तो धन्यवाद ज्ञापन भोजपुर के अध्यक्ष जयंत ओझा ने किया । इस अवसर पर सचिन चंदन कुमार और मीडिया प्रभारी अमित मिश्रा ,अनीता देवी,मीनू देवी अशरफ आलम, पंकज कुमार उपस्थित थे। कार्यक्रम का आयोजन मैंना सुंदर भवन में किया गया था।

Related posts

भोजपुर: डीएम ने चुनाव के दौरान मृत कर्मी की पत्नी को सौंपा 15 लाख रुपए के अनुग्रह राशि का प्राधिकार पत्र।

rktvnews

पूर्वी सिंहभूम:पंचम राज्य वित्त आयोग, झारखण्ड की जिला स्तरीय अधिकारियों और पदाधिकारियों संग बैठक, दिए आवश्यक दिशा निर्देश।

rktvnews

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने नई दिल्ली से वर्चुअल माध्यम से चारधाम यात्रा व्यवस्थाओं की समीक्षा करते हुए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन व्यवस्था को और अधिक प्रभावी बनाए जाने के निर्देश दिए।

rktvnews

जिलाधिकारी की अध्यक्षता में बाल संरक्षण समिति की त्रैमासिक बैठक संपन्न।

rktvnews

बक्सर जिले में ब्रह्मपुर ,बिस्मिलाह खां और विश्वामित्र महोत्सव का होगा आयोजन,जिलाधिकारी ने की बैठक।

rktvnews

बिहार:भोजपुर: भाजपा युवा मोर्चा ने एमसीसी कंप्यूटर सेंटर में चलाया सदस्यता अभियान।

rktvnews

Leave a Comment