RK TV News
खबरें
Breaking News

भोजपुर : शाहपुर के विधायक के पहल पर पुल निर्माण की उम्मीद जगी

ईश्वरपुरा और मानसिंहपुर गाँव के बीच भागङ पर बनने वाले पुल का स्थल निरीक्षण करते ग्रामीण कार्य विभाग के इंजीनियर के साथ ग्रामीण

शाहपुर/भोजपुर (राकेश मंगल सिन्हा) 5 अप्रैल। भोजपुर जिला के शाहपुर प्रखंड के ईश्वरपुरा और मानसिंहपुर गाँव के बीच भागङ पर लंबे समय से पुल निर्माण की मांग के मद्देनजर शाहपुर विधायक राकेश रंजन ओझा के पहल पर निर्माण कार्य की उम्मीद जग गई है। इस संदर्भ मे ग्रामीण कार्य विभाग के अभियंता ने उक्त स्थल का निरीक्षण किया। विधायक राकेश रंजन ओझा ने बताया कि इस स्थान पर पुल बनने से आसपास के कई गाँव के लोगों को पड़ोस के बक्सर जिला के नैनीजोर की तरफ आवागमन मे काफी सुविधा मिलेगी। खासकर ईश्वरपुरा पंचायत, खूटहाॅ पंचायत, लालूडेरा पंचायत के गाँवों सहित कई अन्य गाँव के लोगो को लाभ मिलेगा। वर्तमान में यहाँ पर एक छोटी पुलिया बनी हुई है जिससे केवल पैदल चलना ही संभव है। किसी भी प्रकार के वाहन का संचालन नही हो पाता है। ग्रामीणों को खासकर बरसात के दिनों मे काफी परेशानी उठानी पङती है। ग्रामीणों का कहना है कि पुल के अभाव मे काफी दूरी तय करनी पङती है। विधायक राकेश रंजन ओझा ने बताया कि ग्रामीण कार्य विभाग के इंजीनियर द्वारा प्रारंभिक स्तर पर स्थल निरीक्षण किया गया है। उनलोगों द्वारा तकनीकी रिपोर्ट तैयार कर आगे की प्रक्रिया पूरी की जायेगी। सभी आवश्यक औपचारिकता पूरी करने के बाद निर्माण कार्य बहुत जल्द शुरू किया जायेगा।

Related posts

भोपाल:क्रिकेटर क्रांति गौड़ ने देश-दुनिया में मध्यप्रदेश का नाम किया रोशन : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

rktvnews

दुमका:उपायुक्त अभिजीत सिन्हा की अध्यक्षता में जिला स्तरीय खनन टास्क फोर्स की बैठक संपन्न.

rktvnews

देवघर : उप विकास आयुक्त ने रात्रि में शहर भ्रमण कर असहाय व जरूरतमंदों को ओढ़ाया कंबल।

rktvnews

सहकारिता विकास को लेकर डीएलसीसी की हुई बैठक।

rktvnews

आपदा प्रबंधन बाढ़ सहित विभिन्न आपदाओं की तैयारी के विषय पर दिया गया प्रशिक्षण।

rktvnews

भोजपुर:राम प्रपंच स्वामी के पुण्यतिथि पर भेड़िया ग्राम मठिया पर हरि कीर्तन प्रारंभ।

rktvnews

Leave a Comment