RK TV News
खबरें
Breaking News

पश्चिमी चंपारण:एलपीजी बैकलॉग खत्म करने में जुटा प्रशासन।

हर उपभोक्ता तक समयबद्ध आपूर्ति का निर्देश।

RKTV NEWS/बेतिया ( पश्चिमी चंपारण)05 अप्रैल।अपर समाहर्ता-सह-जिला आपूर्ति पदाधिकारी अनिल कुमार सिन्हा ने बताया कि जिला पदाधिकारी तरनजोत सिंह के निर्देश के आलोक में जिले में एलपीजी सिलेंडर के बैकलॉग को समाप्त करने के लिए प्रशासन द्वारा युद्धस्तर पर कार्रवाई की जा रही है, ताकि सभी उपभोक्ताओं को सुगमतापूर्वक गैस उपलब्ध हो सके।
उन्होंने कहा कि सभी ऑयल कंपनियों के प्रतिनिधियों एवं गैस एजेंसियों को सख्त निर्देश दिया गया है कि वे बैकलॉग निपटाने के लिए एक निश्चित तिथि निर्धारित करें और उस तिथि तक लंबित सभी उपभोक्ताओं को गैस की आपूर्ति सुनिश्चित करें। किसी भी स्थिति में किसी विशेष क्षेत्र को प्राथमिकता देने के बजाय सभी उपभोक्ताओं को समान रूप से गैस उपलब्ध कराई जाए।
अपर समाहर्ता ने जानकारी दी कि वर्तमान में जिले में 19,592 एलपीजी सिलेंडरों का पर्याप्त स्टॉक उपलब्ध है। बीते दिन ही 9,222 सिलेंडरों की सफलतापूर्वक डिलीवरी की गई है, जिससे आपूर्ति व्यवस्था को और मजबूती मिली है।
उन्होंने बताया कि उपभोक्ताओं की शिकायतों के त्वरित समाधान के लिए प्रशासन पूरी तरह सतर्क और सक्रिय है। आज प्राप्त 42 शिकायतों को संबंधित अनुमंडल पदाधिकारियों को अग्रसारित कर दिया गया है, ताकि उनका शीघ्र निष्पादन सुनिश्चित किया जा सके।
उन्होंने जिलेवासियों से अपील की कि वे किसी भी प्रकार की अफवाहों पर ध्यान न दें। एलपीजी से संबंधित किसी भी समस्या के समाधान हेतु जिला कंट्रोल रूम के नंबर 06254-247002 एवं 06254-247003 पर संपर्क कर शिकायत दर्ज कराई जा सकती है। प्रशासन द्वारा सभी शिकायतों का त्वरित निराकरण किया जाएगा।

Related posts

उत्तर प्रदेश: गाजीपुर:पति-पत्नी का आपसी सामंजस्य, आदर्शवादी विचारधारा से ही मानव जीवन की सार्थकता है : साध्वी किरन शास्त्री

rktvnews

दैनिक पञ्चांग: 19 फरवरी 24

rktvnews

तमिलनाडु में ग्रामीण विकास के कार्यों की केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने की समीक्षा।

rktvnews

स्वैच्छिक रक्तदान शिविर आयोजित।25 लोगों ने किया रक्तदान।

rktvnews

बागपत:जिलाधिकारी ने किया तहसील बड़ौत का निरीक्षण।

rktvnews

हाथ से बुने खादी के राष्ट्रीय झंडे!भारतीय झंडा संहिता, 2002 में संशोधन।

rktvnews

Leave a Comment