RK TV News
खबरें
Breaking News

भोजपुर: तीन दिवसीय नाट्य महोत्सव हेतु रवाना हुए कलाकार,भिखारी ठाकुर की प्रतिमा पर किया माल्यार्पण।

RKTV NEWS/आरा (भोजपुर)04 अप्रैल।तीन दिवसीय नाट्य महोत्सव, नौबतपुरिया नाट्य महोत्सव, जैतीपुर (नौबतपुर)पटना में आज रंग उर्वशी फाउंडेशन,आरा के कलाकारों द्वारा भिखारी ठाकुर की अनुपम कृति”बिदेसिया”की प्रस्तुति साधना श्रीवास्तव के निर्देशन में होने जा रही है।इस नाटक की परिकल्पना अंबुज कुमार ने की है।मुख्य भूमिकाओं में साधना श्रीवास्तव ,चैतन्य कुमार,अम्बुज कुमार,अनिल सिंह,नरेंद्र कुमार,भरत आर्य,शालिनी श्रीवास्तव,धीरज कुमार, निशा कुमारी, स्नेहा श्री ,हरिशंकर निराला,आशीष कुमार,मिंटू कुमार,संकल्प श्रीवास्तव,दीपावली श्रीवास्तव ,कृष्णा जी प्रसाद,संजय कुमार सिंह,सुजीत श्रीवास्तव आदि भाग लेंगे।
उक्त आयोजन में शिरकत करने से पूर्व कलाकारों के जत्थे ने स्थानीय पटेल बस पड़ाव में भिखारी ठाकुर सांस्कृतिक मंच परिसर में स्थापित लोक कलाकार भिखारी ठाकुर की प्रतिमा पर संस्थान के संस्थापक अध्यक्ष वरिष्ठ पत्रकार नरेंद्र सिंह के नेतृत्व में माल्यार्पण कर अपनी यात्रा की शुरुआत की। इस अवसर पर प्रस्तुति करने जा रहे 22 रंगकर्मियों को मुख्य रूप से वरिष्ठ रंगकर्मी कृष्णेंदु,कवि दूधेश्वर मिश्र पप्पू जी आदि ने शुभकामनाएं प्रेषित की।

Related posts

प्रधानमंत्री ने भारत छोड़ो आंदोलन में भाग लेने वाले स्वतंत्रता सेनानियों को श्रद्धांजलि दी।

rktvnews

युग प्रवर्तक और आधुनिक हिंदी के जनक थे भारतेन्दु:प्रो नीरज सिन्हा

rktvnews

उपराष्ट्रपति 15 अप्रैल को नागपुर, महाराष्ट्र का दौरा करेंगे।

rktvnews

भोजपुर:चित्रांश समिति द्वारा निर्धन लोगों में कंबल का हुआ वितरण।

rktvnews

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने पोचीशे बोइशाख के अवसर पर गुरुदेव रवीन्‍द्रनाथ टैगोर को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की।

rktvnews

जल संरक्षण पर भोजपुर जिले के आरा में महिला महाविद्यालय में क्विज प्रतियोगिता आयोजित।

rktvnews

Leave a Comment