RK TV News
खबरें
Breaking News

गिरीडीह:झारखंड राज्य स्थापना दिवस 2025 समारोह के उपलक्ष में गृह प्रवेश कार्यक्रम का शुभारंभ, अबुआ आवास का स्वीकृति पत्र सौंपा और गृह प्रवेश कराया।

RKTV NEWS/गिरिडीह(झारखंड)12 नवंबर।झारखंड राज्य स्थापना दिवस समारोह 2025 के उपलक्ष्य में आज पीरटांड़ प्रखंड में उपायुक्त रामनिवास यादव ने अबुआ आवास योजना के लाभुकों को गृह प्रवेश कराया। साथ में स्वीकृति पत्र भी सौंपा। मौके पर उप विकास आयुक्त, श्रीमती स्मृता कुमारी समेत अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित थे। गिरिडीह जिले में कुल 4454 गृह प्रवेश कराया गया।
कार्यक्रम के दौरान उपायुक्त ने कहा कि राज्य सरकार का उद्देश्य प्रत्येक जरूरतमंद और वंचित परिवार को सुरक्षित और सम्मानजनक आवास उपलब्ध कराना है। उन्होंने यह भी बताया कि “अबुआ आवास योजना” झारखंड सरकार की एक महत्वाकांक्षी योजना है, जिसके तहत ऐसे परिवारों को पक्का घर उपलब्ध कराया जा रहा है, जिनके पास रहने के लिए उचित आवास नहीं था। उन्होंने लाभुकों से अपने नए घर को स्वच्छ, सुंदर एवं सुरक्षित बनाए रखने का आग्रह किया तथा कहा कि यह आवास केवल एक ढांचा नहीं, बल्कि उनके सपनों का घर है जो उन्हें नई शुरुआत और सम्मानजनक जीवन जीने का अवसर प्रदान करेगा।
कार्यक्रम में स्थानीय जनप्रतिनिधि, प्रखंड विकास पदाधिकारी, पंचायत प्रतिनिधि एवं ग्रामीणजन बड़ी संख्या में उपस्थित थे। सभी ने लाभुकों को नए घर की शुभकामनाएँ दीं और सरकार के इस प्रयास की सराहना की।

Related posts

नारनौल:डीसी मोनिका गुप्ता ने ईवीएम वेयर हाउस का किया निरीक्षण।

rktvnews

टीपीएस कॉलेज में एडवांस मोलेक्युलर बायोलॉजी टेक्नोलॉजी पर ट्रेनिंग प्रोग्राम आयोजित।

rktvnews

उपायुक्त की अध्यक्षता में मतदाता सूची के विशेष संछिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम से सम्बंधित बैठक सह प्रशिक्षण सम्पन्न।

rktvnews

दैनिक पञ्चांग: 13 जनवरी 24

rktvnews

भोजपुर:जिला ग्रेपलिंग प्रतियोगिता आयोजित।

rktvnews

गिरीडीह:राष्ट्रीय प्रेस दिवस 2025 के अवसर पर थीम”बढ़ती भ्रामक सूचनाओं के बीच प्रेस की विश्वसनीयता का संरक्षण” के विषय पर समाहरणालय सभागार में सेमिनार का आयोजन।

rktvnews

Leave a Comment