RK TV News
खबरें
Breaking News

भोजपुर:जगजीवन कॉलेज,आरा के शिक्षकों ने किया विरोध प्रदर्शन।

आरा/भोजपुर (डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा)06 सितंबर। गुरुवार को फुटाब-फुस्ताब एवं वकुटा द्वारा किए गए आह्वान के आलोक में “शिक्षक दिवस” के दिन जगजीवन कॉलेज के शिक्षकों ने आंदोलन के दूसरे चरण में शिक्षण- कार्य करते हुए काला बिल्ला लगाकर शिक्षकों के प्रति शिक्षा- विभाग की नकारात्मक सोच एवं तानाशाही रवैया के विरुद्ध विरोध प्रदर्शन किया। इस अवसर पर शिक्षकों को संबोधित करते हुए शिक्षक संघ के अध्यक्ष प्रोफेसर (डॉ) अजय कुमार ने कहा कि हमारा संघ शिक्षा विभाग के मनमाने आदेशों, शिक्षकों के मासिक वेतन -पेंशन पर रोक एवं विश्वविद्यालय/ महाविद्यालयों की स्वायत्तता पर हमले की पुरजोर निंदा करता है। इस अवसर पर प्रो(डॉ) राजीव नयन प्रो शहाबुद्दीन, डॉ अमरेश कुमार, प्रो सत्येंद्र पांडेय, डॉ शहजाद अख्तर अंसारी, डॉ नवरुण घोष, प्रो सिंधु कुमारी, प्रो चंदन कुमार, प्रो अमृतलाल जायसवाल एवं अन्य शिक्षक मौजूद थे।

Related posts

रायपुर : मुख्यमंत्री ने अयोध्या में भंडारे के आयोजन के लिए रामलला के ननिहाल से कार्यकर्ताओं की टीम को रवाना किया।

rktvnews

भोजपुर : राहुल तिवारी का जनसंपर्क।

rktvnews

छत्तीसगढ़ : अक्षय तृतीया पर 85 जोड़ों ने लिए सात फेरे, उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा और मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने दिया आशीर्वाद।

rktvnews

पटना:सरस मेला से माल्ही देवी ने सफल महिला उद्यमी के रूप में बनाई पहचान।

rktvnews

पूर्वी सिंहभूम:जिला स्तरीय मुख्य समारोह के परेड में शामिल टुकड़ियों के अंतिम पूर्वाभ्यास का उपायुक्त एवं वरीय पुलिस अधीक्षक ने किया संयुक्त निरीक्षण।

rktvnews

केंद्रीय मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह ने युवाओं से उचित कौशल प्राप्त करने का आग्रह करते हुए कहा कि हिमालयी राज्यों में स्टार्टअप की ऐसी अपार संभावनाएं हैं जिनका पता लगाया जाना बाकी है।

rktvnews

Leave a Comment