RK TV News
खबरें
Breaking Newsप्रशासनिक

जिलाधिकारी नवादा आशुतोष कुमार वर्मा की अध्यक्षता में जिला स्तरीय शांति समिति की बैठक संपन्न।

नवादा/बिहार 04 सितंबर।जिलाधिकारी नवादा आशुतोष कुमार वर्मा के अध्यक्षता में आज श्री कृष्ण जन्माष्टमी एवं चेहल्लुम त्योहार को शांतिपूर्ण एवं सौहार्द वातावरण में मनाने के लिए जिला स्तरीय शांति समिति के सम्मानित सदस्यों के साथ बैठक हुई।
उन्होंने कहा कि दोनों पर्वाें को शांतिपूर्ण ढ़ंग से संपन्न कराने के लिए आप सभी शांति समिति के सदस्यों का सक्रिय सहयोग आवश्यक है। आपका सहयोग हमलोगों को सबल बनाता है। जिले में 18 ताजिया का निर्माण होता है, जिसमें से 15 के द्वारा जुलूस निकाली जाती है। पर्व /त्यौहार शांतिपूर्ण और सौहार्द वातावरण में सम्पन्न कराने के लिए थाना, अनुमंडल और जिला स्तर पर 24 घंटे नियंत्रण कक्ष का संचालन होगा।
डीएम ने कहा कि शांति और सौहार्द वातावरण के रास्ते से ही जिले का विकास होता है। विधि-व्यवस्था संधारण के लिए जिला प्रशासन के द्वारा सर्वोच्च प्राथमिकता दी जाती है। उन्होंने कार्यपालक अभियंता विद्युत को निर्देश दिया कि जिन सड़कों से जुलूस निकाली जायेगी वहां के विद्युत तार की उॅचाई को सुव्यवस्थित करेंगे। कार्यपालक अभियंता पीएचईडी को मेला स्थलों पर पेय जल की सुविधा और कार्यपालक पदाधिकारी को नगर की साफ-सफाई कराने का निर्देश दिये। दोनों पर्वों को देखते हुए संवेदनशील और क्रियाशील रहने के लिए अधिकारियों को कई महत्वपूर्ण निर्देश दिये। उन्होंने कहा कि थाना, अनुमंडल एवं जिला स्तर पर जिला नियंत्रण कक्ष 06 सितम्बर से 08 सितम्बर 2023 तक क्रियाशील रहेगा। अफवाह और भ्रम फैलाने वाले सोशल मीडिया पर भी जिला प्रशासन की पैनी नजर रहेगी।
अम्बरीष राहुल पुलिस अधीक्षक नवादा ने कहा कि पर्व-त्योहार को शांतिपूर्ण ढ़ंग से आयोजित करने के लिए सभी अधिकारी संवेदनसील रहेंगे। शांति समिति के सदस्यों से अपील किया कि कंधा से कंधा मिलाकर सहयोग करें। दोनों पर्वाें को शांतिपूर्ण और सौहार्द वातावरण में सम्पन्न कराने के लिए दंडाधिकारी और पुलिस पदाधिकारी के साथ-साथ काफी संख्या में सषस्त्र पुलिस बलों की प्रतिनियुक्ति की जायेगी। शांति समिति के सदस्य जुलूस के समय शांति व्यवस्था कायम करने में अपेक्षित सहयोग करें।
आगामी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी एवं चेहल्लुम त्योहार 2023 को शांतिपूर्ण ढ़ंग से सम्पन्न कराने के लिए पुष्पा अध्यक्षा जिला परिषद नवादा, पिंकी कुमारी मुख्य पार्षद नगर परिषद नवादा, अनवर भट्ट, अफरोजा खातुन, तनु अहमद, मो0 इकबाल, नारायण स्वामी, हरिकृपाल, विनय यादव, मसीउद्दीन, शैलेन्द्र कुमार विधायक प्रतिनिधि ने महत्वपूर्ण और उल्लेखणीय सुझाव दिये। अखिलेश कुमार अनुमंडल पदाधिकारी नवादा सदर एवं आदित्य कुमार पियूष रजौली ने अपने-अपने क्षेत्रों के ताजिया जुलूस और विधि-व्यवस्था संधारण के लिए अंचलाधिकारी और थानाध्यक्षों से फिडबैक प्राप्त किये।
आज की बैठक में कारी प्रसाद महतो -जिला लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी नवादा, अखिलेश कुमार एसडीओ नवादा सदर, आदित्य कुमार पियूष अनुमंडल पदाधिकारी रजौली, सत्येन्द्र प्रसाद डीपीआरओ, श्री उपेन्द्र प्रसाद एसडीपीओ नवादा सदर, महेश चैधरी एसडीपीओ पकरीबरावां, पंकज कुमार एसडीपीओ रजौली, कार्यपालक अभियंता विद्युत, पीएचईडी, कार्यपालक पदाधिकारी नगर परिषद नवादा के साथ-साथ शांति समिति के सम्मानित सदस्य आदि उपस्थित थे।

Related posts

भोजपुर: डाक विभाग राष्ट्रीय स्तर पर “ढाई आखर पत्र लेखन प्रतियोगिता” का कर रहा आयोजन।

rktvnews

शहीद सर्वेश्वर पांडे फुटबॉल टूर्नामेंट का फाइनल बड़हरा के बिराहीपुर में संपन्न।

rktvnews

महिला विकास निगम द्वारा आयोजित मिशन शक्ति कार्यक्रम का शुभारंभ।

rktvnews

भोजपुर:कायस्थ क्रांतिकारी विचार मंच द्वारा नेता जी की जयंती आयोजित।

rktvnews

चतरा:एकलव्य मॉडल आवासीय विद्यालय, चारू कान्हाचट्टी की जिला स्तरीय समिति की बैठक आयोजित।

rktvnews

भोपाल:पहली बार ऑनलाइन ऐप से होगी गिद्ध गणना।

rktvnews

Leave a Comment