RK TV News
खबरें
Breaking News

दरभंगा:मध्यस्थता अभियान को ले प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश सह अध्यक्ष,जिला विधिक सेवा प्राधिकार ने जिले के विभिन्न सरकारी कार्यालयों के विभागाध्यक्षों के साथ की बैठक।

RKTV NEWS/दरभंगा(बिहार)18 जुलाई।राष्ट्र के लिए मध्यस्थता अभियान को लेकर प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश सह अध्यक्ष,जिला विधिक सेवा प्राधिकार शिव गोपाल मिश्र ने गुरुवार को जिले के विभिन्न सरकारी कार्यालयों के विभागाध्यक्षों के साथ बैठक की।
उन्होंने अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि मध्यस्थता अभियान के दौरान जुलाई से सितंबर तक सभी विभागों के सुलह समझौता योग्य मामलों को चिन्हित कर मध्यस्थता के जरिए निपटाने में सहयोग करें।
उन्होंने कहा कि उपभोक्ता फोरम,विद्युत विभाग,श्रम विभाग, वन विभाग, खनन विभाग,मापतौल आदि के सभी मामले समझौता योग्य होता है।
सभी अधिकारी अपने कनीय अधिकारियों एवं कर्मचारियों के सहयोग से पक्षकारों से संपर्क कर मध्यस्थता के लाभ से अवगत कराते हुए उन्हें मध्यस्थता के जरिए मुकदमा निपटाने के लिए प्रेरित करें।
प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश ने कहा कि सभी अधिकारी अपने विभाग से जुड़े मुकदमों की अद्यतन सूची जिला विधिक सेवा प्राधिकार के सचिव को सौंपे एवं मुकदमों के निस्तारण तक उनका सहयोग करें।
बैठक में उपभोक्ता फोरम के अध्यक्ष पीयुष कमल दिक्षित, मध्यस्थता केंद्र के समन्वयक जिला एवं अपर सत्र न्यायाधीश नागेश प्रताप सिंह, मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट जुनैद आलम, जिला विधिक सेवा प्राधिकार की सचिव आरती कुमारी सहित सभी विभागाध्यक्ष मौजूद थे।

Related posts

दैनिक पञ्चांग: 08 नवंबर 25

rktvnews

बिहार;मुख्यमंत्री ने विद्या विहार शिक्षण संस्थान, पूर्णिया के संस्थापक रमेश चंद्र मिश्र के निधन पर गहरी शोक संवेदना व्यक्त की।

rktvnews

भोजपुर: बीएसडीएवी द्वारा गरीब व जरूरतमंदों के बीच गर्म कपड़ों सहित अन्य वस्त्रों का किया गया वितरण।

rktvnews

करेंट लगने से नल जल योजना की पानी टंकी संचालक की मौत।

rktvnews

राजस्थान:राज्य मंत्रिमंडल की बैठक में कई महत्वपूर्ण निर्णय ,ग्लोबल मेडिकल टूरिज्म हब बनेगा राजस्थान।

rktvnews

महाकुम्भ दे रहा एकता का संदेश, नागालैंड का चांगलो, लेह का शोंडोल समेत 12 राज्यों के पवेलियन बने प्रतीक।

rktvnews

Leave a Comment