RK TV News
खबरें
Breaking News

भोजपुर : शाहपुर मे संकट प्रबंधन टीम ने की संस्थानों की जाॅच पङताल।

क्राइसिस मैनेजमेंट टीम मे शामिल बीडीओ शत्रुंजय कुमार सिंह, प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी शंभू शरण प्रसाद व अन्य द्वारा की जा रही जाॅच

शाहपुर/भोजपुर (राकेश मंगल सिन्हा) 31 मार्च। भोजपुर जिला के शाहपुर प्रखंड मे गठित प्रखंड स्तरीय संकट प्रबंधन टीम यानी क्राइसिस मैनेजमेंट टीम ने पेट्रोल, डीजल एवं एलपीजी जैसे आवश्यक सेवाओं की आपूर्ति की स्थिति का जायजा लेने के लिए जांच अभियान चला कर गैस एजेंसियों, पेट्रोल पंपों तथा रेस्टोरेंटों की जाँच की। बीडीओ शत्रुंजय कुमार सिंह तथा प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी शंभू शरण प्रसाद ने प्रखंड क्षेत्र के अंतर्गत संचालित पांच पेट्रोल पंप, दो गैस एजेंसी और तीन रेस्टोरेंट का निरीक्षण किया। पेट्रोल पंप पर ईंधन के उठाव और उपलब्ध स्टॉक की जांच की गई। शाहपुर और देवमलपुर स्थित गैस एजेंसी मे एलपीजी सिलेंडर की उपलब्धता, वितरण व्यवस्था और उपभोक्ताओं को मिल रही सुविधाओं का आकलन किया गया। क्राइसिस मैनेजमेंट टीम ने आम लोगों को समय पर गैस की आपूर्ति किये जाने के संबंध मे भी जानकारी ली। शाहपुर और करनामेपुर के तीन रेस्टोरेंट की भी जांच की गई। टीम ने संचालकों से विभिन्न पहलुओं पर जानकारी ली तथा उन्हें आवश्यक दिशा निर्देश दिया। क्राइसिस मैनेजमेंट टीम द्वारा समय-समय पर जांच एवं निगरानी की जायेगी ताकि आवश्यक वस्तुओं की उपलब्धता मे कोई कमी नही हो और आम जनता को किसी प्रकार की परेशानी का सामना नही करना पड़े।

Related posts

भोजपुर: सक्षम द्वारा नेत्रदान जागरूकता के तहत ” चित्रांकन” कार्यक्रम आयोजित।

rktvnews

भोजपुर:महाराजा कालेज पीजी दर्शनशास्त्र विभाग ने किया पौधारोपण।

rktvnews

नारनौल:भारतीय निर्वाचन आयोग तथा मुख्य निर्वाचन अधिकारी हरियाणा ने वीसी के जरिए की समीक्षा बैठक।

rktvnews

दुमका:तीसरे कार्यकाल में भी गांव, गरीब, वंचित और महिलाओं को समर्पित रहेगी मोदी सरकार : बाबूलाल मरांडी

rktvnews

शिक्षा में उत्कृष्टता का दशक : टाटा ClassEdge क्लासरूम चैंपियनशिप ने 10 साल की शानदार यात्रा पूरी की।

rktvnews

बक्सर:आत्मा द्वारा दो दिवसीय किसान मेला का शुभारंभ।

rktvnews

Leave a Comment