RK TV News
खबरें
Breaking News

भोजपुर:लायंस क्लब आरा आधुनिक के पद ग्रहण समारोह।

आरा/भोजपुर (डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा)24 सितंबर।लायंस क्लब का आरा आधुनिक के सत्र 2024- 25 के नए पदाधिकारीयों की पद स्थापना एवं शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन स्थानीय होटल रीगल के सभागार में संध्या 7:00 बजे आयोजित किया गया। कार्यक्रम के उद्घाटन कर्ता तथा अध्यक्षता डॉक्टर वी एन यादव अध्यक्ष भारतीय रेड क्रॉस सोसाइटी भोजपुर ने की।कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सांसद सुदामा प्रसाद रहे। सर्वप्रथम आगत अतिथियों का स्वागत पुष्पगुच्छ तथा शाल से करने के उपरांत दीप प्रज्वलन कर कार्यक्रम की शुरुआत की गई। पटना से पधारे पास्ट डिस्ट्रिक्ट गवर्नर मधुसूदन कुमार ने लायंस क्लब की स्थापना और उद्देश्यों पर प्रकाश डालते हुए नव चयनित सदस्यों को अपने पद और जिम्मेदारियां के निर्वहन की शपथ दिलाई।
अपने संभाषण में सांसद सुदामा प्रसाद ने मानवता की सेवा में लगे लायंस क्लब के सभी सदस्यों को और नव निर्वाचित सदस्यों को बधाई और शुभकामना देते हुए कहा कि, मानव जीवन का मूल उद्देश्य ही जरूरतमंद दुखी और असहाय लोगों की मदद है। हर वह व्यक्ति जो समर्थवान है उसे अपने आसपास की जरूरतमंद लोगों की मदद जरूर करनी चाहिए। अपने जीवन के अनुभवों को बताते हुए उन्होंने बताया कि मैं एक आम आदमी हूं और आपके बीच रहा हूं और हमेशा रहूंगा। जिस पद पर आपने मुझे चुनकर भेजा है उसकी अलग गरिमा है फिर भी मेरे लिए सबसे महत्वपूर्ण आप लोग हैं और इसे मैं कभी भूल नहीं सकता। आज के कार्यक्रम की एक प्रमुख विशेषता रही- रेड क्रॉस ब्लड बैंक आरा की टीम को सम्मानित किया जाना। सचिव मजहर हसनैन ने बताया कि जब कभी भी विषम से विषम परिस्थितियों में किसी के लिए भी हमें ब्लड की जरूरत पड़ी है रेड क्रॉस द्वारा हर संभव सहयोग पहुंचाया गया है। प्रतिवर्ष लायंस क्लब ऑफ आरा आधुनिक के द्वारा आयोजित रक्तदान शिविरों में रेड क्रॉस ब्लड बैंक के सारे कर्मचारी जिस प्रकार अपना योगदान देते हैं वह काबिले तारीफ है। उनकी योग्यता तथा निस्वार्थ भावना से अपने दायित्वों का निर्वहन किया जाना रेड क्रॉस ब्लड बैंक की गुणवत्ता में दिन दूनी रात चौगुनी चार चांद लग रहा है। आज इन्हें सम्मानित कर हम स्वयं गौरवान्वित हो रहे हैं। आज के इस कार्यक्रम में रेड क्रॉस ब्लड बैंक के सम्मानित होने वाले सदस्यों के नाम इस प्रकार रहे- चिकित्सा पदाधिकारी ब्लड बैंक डॉक्टर बीपी सिंह,ब्लड डोनेशन समिति के संयोजक डॉक्टर दिनेश प्रसाद सिन्हा, लैब टेक्नीशियन प्रभात मिश्रा, धर्मेंद्र पांडे, वीर बहादुर सिंह, मनोज शाह, नर्स सुमन कुमारी एवं उनिशा कुमारी, कंप्यूटर ऑपरेटर अमोद कुमार, लैब सहायिका श्रीमती इंदु देवी, लैब बॉय ओमप्रकाश राम एवं विकास कुमार ,एंबुलेंस चालक राजेश कुमार सिंह इन सभी को मोमेंटो एवं शाल देकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर रेड क्रॉस सोसाइटी एवं ब्लड बैंक के कुशलता पूर्वक संचालन तथा 24 घंटे हर जरूरतमंद को सेवा देने के लिए उपलब्ध रेड क्रॉस की सचिव डॉक्टर विभा कुमारी को विशेष आभार एवं धन्यवाद के साथ सम्मानित किया गया। वर्ष 20 24- 25 के लिए लायंस क्लब का आरा आधुनिक के जिन पदाधिकारीयों का चयन हुआ उनके नाम इस प्रकार हैं- प्रेसिडेंट- लायन मंजर इमाम ,फर्स्ट वाइस प्रेसिडेंट- लायन फैयाज अली, सेकंड वाइस प्रेसिडेंट लायन मंजर इमाम, थर्ड वाइस प्रेसिडेंट लायन बबीता देवी, सेक्रेटरी- लायन मजहर हसनैन, ट्रेजर- लायन अमजद अली, डायरेक्टर्स- लायन जमील अख्तर, लायन डॉ नसर नसीर, लायन भरत जी वर्मा, टीमर- लायन शौकत, टेल ट्विस्टर- लायन फिरदौस, अध्यक्ष मेंबरशिप -लायन मजहर हसनैन, अध्यक्ष सर्विस- लायन डॉक्टर टीपी सिंह, अध्यक्ष ऑक्सीजन बैंक- लायन शंकर भगत, अध्यक्ष पीस पोस्टर -लायन अरशद रिजवी । कार्यक्रम का संचालन सचिव जनाब मजहर हसनैन द्वारा किया गया। इस अवसर पर भारी संख्या में लाइंस क्लब के सदस्यों तथा विशिष्ट अतिथि डॉक्टर सतीश कु सिंहा एवं डॉ विजय गुप्ता की भी गरिमा में उपस्थिति रही। आज के कार्यक्रम का समापन अध्यक्ष डॉक्टर वी एन यादव के अध्यक्षीय भाषण के उपरांत लायन फिरदौसी के धन्यवाद ज्ञापन से हुआ।

Related posts

राष्ट्रपति द्वारा स्वामी आत्मानंद शासकीय अंग्रेजी माध्यम स्कूल के प्राचार्य डॉ. बृजेश पाण्डेय राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार से सम्मानित।

rktvnews

उज्जैन:बचपन से हृदय रोग से ग्रसित अविनाश का ऑपरेशन हुआ, अब जी सकेगा सामान्य जीवन।

rktvnews

75 दिव्यांगजनों के बीच वितरित हुआ मोटर चालित ट्राई साईकिल।

rktvnews

पूर्वी चंपारण:डिस्पैच सेंटर के लिए चयनित स्थल का जिलाधिकारी के द्वारा निरीक्षण किया गया।

rktvnews

दरभंगा में होली और रमजान को लेकर प्रशासन सक्रिय,डीएम-एसएसपी ने किया फ्लैग मार्च।

rktvnews

सागर परिक्रमा चरण- IV’ कल से हो रहा है प्रारंभ।

rktvnews

Leave a Comment