RK TV News
खबरें
Breaking News

सारण: पुलिस अधीक्षक और उप विकास आयुक्त के नेतृत्व में की गयी मंडल कारा में छापेमारी।

RKTV NEWS/सारण (छपरा)19 सितंबर।आज 19 सितंबर को मंडल कारा छपरा में जिला प्रशासन के द्वारा पुलिस अधीक्षक सारण एवं उप विकास आयुक्त सारण के नेतृत्व में छापेमारी की गयी। इस सम्बंध में एसपी कुमार आशीष ने बताया कि जेल में जिला प्रशासन द्वारा रेगुलर छापेमारी किया जाता है। उसी सम्बंध में आज छापेमारी किया गया है। उन्होंने बताया कि छापेमारी के दौरान 22 वार्डो की सघन जांच की गयी। हालांकि, किसी भी आपतिजनक सामानों की बरामदगी जेल में नहीं हुई है। उन्होंने बताया कि ऐसी आशंका थी कि कुछ अपराधी मोबाइल आदि का उपयोग कर रहे होंगे। लेकिन इन सब की बरामदगी नहीं हुई है। इस क्रम में मंडल कारा छपरा के सम्बंधित अधिकारियों को भी आवश्यक दिशा-निर्देश दिया गया। इस छापेमारी के दौरान पु०उपा० मुख्यालय, एस०डी०ओ० सदर, एस०डी०पी०ओ सदर -1, पु० उपा० साइबर, पु० उपा० यातायात, पु० उपा० (रक्षित), नगर थानाध्यक्ष, भगवान बाजार थानाध्यक्ष एवं अन्य पदाधिकारी सहित बड़ी संख्या में पुलिस बल शामिल थे।

Related posts

केंद्रीय स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्री डॉ. मनसुख मंडाविया ने 76वीं विश्व स्वास्थ्य सभा को संबोधित किया।

rktvnews

समस्तीपुर:मानव धर्म के समुद्धारक थे रविदास : डॉ लाभ

rktvnews

केन्‍या के नैरोबी में आज भारत-अफ्रीका अंतर्राष्‍ट्रीय मोटा अनाज सम्‍मेलन आयोजित।

rktvnews

भोजपुर:नगर पंचायत बिहिया में चला विशेष अतिक्रमण हटाओ अभियान।

rktvnews

दैनिक पञ्चांग: 17 मार्च 25

rktvnews

प्रलय के बाद केवल एकमात्र श्रीमन नारायण रहते हैं : श्री जीयर स्वामी जी महाराज

rktvnews

Leave a Comment