RK TV News
खबरें
Breaking News

लखीसराय: “वोट देकर बने भविष्य मेकर” के संदेश के साथ जीविका दीदियां कर रही मतदाताओं को जागरूक।

रैली के माध्यम से किया जा रहा जागरूक।

घर- घर कर रही सम्पर्क मतदान करने हेतु दे रहीं प्रेरणा।

रंगोली बना दे रही लोकतंत्र की मजबूत का संदेश।

RKTV NEWS/लखीसराय (बिहार)18 अक्टूबर।शनिवार को जीविका के सामुदायिक संगठनो के द्वारा पुरे जिले में मतदाता जागरूकता अभियान बृहद तौर पर चलाया गया l हालांकि जीविका द्वारा मतदाता जागरूकता अभियान पिछले 26 सितंबर 2025 से जारी है l जिला प्रशासन , लखीसराय द्वारा मिले निर्देश के तहत शनिवार को जीविका द्वारा मतदाता जागरूकता अभियान का आयोजन बड़े स्तर पर करना था l लिहाजा 18 अक्टूबर को अहले सुबह से ही जीविका दीदियों ने मतदाता जागरूकता अभियान की कमान संभाल ली l
जीविका द्वारा प्रखंड स्तर पर , पंचायत स्तर पर एवं ग्राम स्तर पर मतदाता जागरूकता अभियान के तहत सुबह में जीविका दीदियों ने अपने –अपने घरों के आगे पहले मतदान फिर जलपान जैसे स्लोगन के साथ रंगोली बनाया और अपने हथेलियों पर मेहन्दी भी उकेरी l
फिर अपने –अपने सामुदायिक संगठन के माध्यम से अपने- अपने गाँव में प्रभात फेरी निकली l फिर सामुदायिक संगठनो की विशेष बैठक आयोजित करते हेतु जीविका दीदियों ने मतदान के लिए संकल्प लिया और फिर गाँव-गाँव- गली गली में मतदाता जागरूकता रैली निकली l इस दौरान जीविका दीदियों ने घर-घर जाकर मतदाताओं से 6 नवंबर को मतदान करने की अपील की l
जागरूकता रैली के दौरान अपने हाथों में मतदाता जागरूकता अभियान से संबंधित तख्तियां लिए जीविका दीदियों ने राह चलते मतदाताओं से “आपका मत -आपकी ताकत” से अवगत कराते हुए वोट देने की अपील की l
संध्या समय में जीविका दीदियों ने संध्या चौपाल का भी आयोजन किया और उसमे मतदान प्रतिशत बढाने , मतदातों को मतदान केंद्र तक ले जाने और वोट देने के लिए जागरूक करने पर चर्चा की l
इस बार भी जीविका दीदियों को मतदान प्रतिशत बढाने की जिम्मेवारी मिली है l लिहाजा वो लोकतंत्र के महापर्व में अपनी जिम्मेवारी को पूरी करने में कोई कसर नहीं छोडना नहीं चाहती हैं l जीविका दीदियाँ लखीसराय जिला अंतर्गत विधानसभा क्षेत्र 167 में 60 और 168 में भी 60 मतदान केन्द्रों के मतदाताओं से मतदान करने की अपील कर रही हैं l ये वो मतदान केंद्र हैं जहाँ पिछले चुनाव में मतदान प्रतिशत सबसे कम रहा है l लिहाजा उन क्षेत्रों में मतदाता जागरूकता अभियान प्रभावशाली ढंग से और कार्य योजना के तहत चलाया जा रहा है l इस कार्य में जीविका से जुडी कैडर और जीविका कर्मी उन्हें सहयोग प्रदान कर रहे हैं l
जीविका द्वारा जिला के सभी प्रखंडों में भी मतदाता जागरूकता अभियान के तहत जागरूकता रैली निकली गयी l इन रैलियों में सौ से अधिक महिलाओं ने शिरकत की और प्रखंड मुख्यालय की सड़कों पर “छोड़ों अपने सारे काम, पहले चलो करें मतदान , वोट डालने जाना है अपना फर्ज निभाना है” जैसे नारों के साथ मतदान के प्रति आवाज़ बुलंद की l
लखीसराय जिला के सभी सात प्रखंडों में प्रखंड मुख्यालय, पंचायतों एवं गाँव में 4 सौ से अधिक सामुदायिक संगठनो द्वारा मतदाता जागरूकता अभियान का आयोजन किया गया l
बहरहाल जिले में मतदान प्रतिशत बढाने की कमान जीविका दीदियों ने भी संभाल रखी है l “वोट हमारा अनमोल है इसका कभी न लेंगे मोल” और “लोकतंत्र है हमसे वोट करो गर्व से” जैसे स्लोगन के साथ मत प्रतिशत बढाने के लिए जिले में जीविका दीदियों ने अभियान चला रखा है l महापर्व चुनाव की तिथियों की घोषणा के पूर्व से ही जीविका , लखीसराय के सभी प्रखंड इकाई द्वारा मतदाता जागरूकता अभियान जारी है l इस अभियान में जीविका से जुडी महिलायें बड़ी भूमिका में हैं l लखीसराय जिले में मतदान की तिथि 6 नवंबर है और इस दिन लोग अपने- अपने मतों का शत –प्रतिशत प्रयोग करें इसकी कमान जीविका दीदियों ने संभाल रखी है l इस अभियान के तहत मतदाताओं को वोट देने के लिए जागरूक और प्रेरित करने के लिए जीविका दीदियाँ मताधिकार के मायने समझा रही हैं l

Related posts

अल्पसंख्यक कार्य मंत्रालय सचिव, डॉ. श्रीवत्स कृष्णा ने दिल्ली से हज 2026 की प्रथम उड़ान को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।

rktvnews

गिरीडीह:“मनरेगा का विश्वास, रोजगार से विकास” अभियान एवं आवास योजनाओं की प्रगति को लेकर उपायुक्त ने की समीक्षा बैठक।

rktvnews

डाकघर अधिनियम 2023 आज से लागू।

rktvnews

चतरा :मुख्यमंत्री के चतरा आगमन को लेकर उपायुक्त अबु इमरान ने कार्यक्रम स्थल का लिया जायजा!मौके पर उपस्थित अधिकारियों को ससमय तैयारी पूर्ण करने का दिया निर्देश।

rktvnews

चतरा:केंद्रीय मनश्चिकित्सा संस्थान, कांके, रांची (CIP) से आए तीन सदस्यीय विशेषज्ञों की टीम ने उपायुक्त से किया मुलाकात।

rktvnews

भोजपुर:महिला कालेज एनसीसी इकाई की ओर से खेल प्रतियोगिता का आयोजन हुआ।

rktvnews

Leave a Comment