RK TV News
खबरें
Breaking Newsसाहित्य

बक्सर:बाल काव्य संग्रह पुस्तक का विमोचन सह काव्य पाठ का हुआ आयोजन।

 

RKTV NEWS/डुमरांव (बक्सर)06 जून।प्रगतिशील लेखक संघ, बक्सर के तत्वावधान में स्थानीय महारानी उषा रानी बालिका उच्च विद्यालय के परिसर में अध्यापिका डॉ मीरा सिंह ‘मीरा’ द्वारा रचित काव्य पुस्तक ‘बकरी अब पढ़ने चल’ का विमोचन किया गया। तत्पश्चात काव्य पाठ प्रारंभ किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता अरुण मोहन भारवि ने की। सर्वप्रथम प्रलेस के उपसचिव सह प्राध्यापक डॉ मनीष कुमार ‘शशि’ ने आगत अतिथियों का स्वागत किया।
कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्ज्वलित करके किया गया।
पुस्तक विमोचन के पूर्व संचालनकर्ता प्रलेस के जिलाध्यक्ष डॉ बी एल प्रवीण ने डॉ मीरा सिंह ‘मीरा’की उपलब्धियों को रेखांकित करते हुए बताया कि यह इनकी पांचवीं पुस्तक है। बाल साहित्य के क्षेत्र में इन्हें विभिन्न संस्थाओं द्वारा अब तक दर्जनों पुरस्कार व सम्मान प्राप्त हो चुके हैं। हाल में जनहित परिवार भोजपुर द्वारा इन्हें जनहित साहित्य अकादमी पुरस्कार से नवाजा गया। कुछ महत्वपूर्ण पुरस्कारों में डॉ राजेन्द्र प्रसाद शिक्षक शिरोमणि पुरस्कार 2020,बिक्रमशिला हिन्दी विद्यापीठ द्वारा विद्या वाचस्पति व भारत गौरव सम्मान 2023, रामवृक्ष बेनीपुरी शिखर बाल साहित्य सम्मान 2021,आदि शामिल हैं।
काव्य पाठ में कुछ बच्चों ने भी हिस्सा लिया। कवि के रूप में विश्वनाथ मिश्र, रामेश्वर चौधरी, मीरा सिंह मीरा और डॉ बी एल प्रवीण,कुशध्वज सिंह उर्फ मुन्ना , फारुक सैफी,संजय सागर, प्रदीप शरण, मुक्तेश्वर प्रसाद ने अपनी रचनाएं सुनाईं।
अध्यक्षता कर रहे अरुण मोहन भारवि ने कहा डॉ मीरा सिंह ‘मीरा’ बाल साहित्य के क्षेत्र में अग्रणी भूमिका निभा रही हैं। पूरे देश में सम्मानित हो रही हैं।
यह गौरव का विषय है। उन्होंने कहा कि अध्यापन कार्य का सकुशल निर्वाह करते हुए बाल साहित्य में लगातार सृजन करना इतना आसान नहीं होता जो यह कर रही हैं। इसके लिए इनकी कोटि-कोटि सराहना की।
कार्यक्रम समारोह में जिला स्कूल के प्रधानाचार्य रवि प्रभात,पूर्व प्रधानाचार्या पुष्पा कुमारी,अश्विनी कुमार सिंह, अंशुमान सिंह,रौशन कुमार सिंह, मीरा गुप्ता, मुक्तेश्वर प्रसाद , सेवा निवृत्त प्रोफेसर रामविनय सिंह, अजय कुमार उपाध्याय,राजू ठाकुर,अभिनव प्रसून, जिज्ञासा कुमारी,आर्या सिंह, रौशन चौधरी आदि शामिल थे।
समापन जिला श्रमजीवी पत्रकार संघ के अध्यक्ष डॉ शशांक शेखर उपाध्याय ने किया। उन्होंने अपने संबोधन में बताया कि मीरा सिंह ‘मीरा’ ने बाल साहित्य में बेहतर मुकाम हासिल किया है। हमें अपनी सृजनशीलता को प्रोत्साहित करना चाहिए।

Related posts

आर के सिंह को हर जाति वर्ग का मिल रहा अपार समर्थन : अधिवक्ता तारकेश्वर ठाकुर

rktvnews

चतरा:राजकीय इटखोरी महोत्सव के पहले दिन झारखंड उच्च न्यायालय के न्यायधीश एस एन पाठक इटखोरी पहुंचें!कला का प्रदर्शन करने वाले कलाकारों का उत्साहवर्धन किया।

rktvnews

भोजपुर : सर्वेक्षण कार्य में लापरवाही बरतने पर सर्वेक्षणकर्ता दंडित! जिलाधिकारी भोजपुर के आदेश पर हुई कार्रवाई।

rktvnews

सफलता के लिए दीक्षांत शपथ का आचरण में 365 दिन पालन जरूरी!भावी जीवन में ज्ञान के लिए निरंतर करें प्रयास : राज्यपाल

rktvnews

भोजपुर :रामवृक्ष सिंह की आठवीं पुण्य तिथि पर कवि गोष्ठी आयोजित।

rktvnews

राष्ट्रपति ने ‘पर्यावरण-2025’ पर राष्ट्रीय सम्मेलन का उद्घाटन किया।

rktvnews

Leave a Comment