RK TV News
खबरें
Breaking News

भोजपुर:मां बरेजी मंदिर ट्रस्ट जेठवार भट्ट के तत्वावधान में रात जगा का आयोजन संपन्न।

प्रसिद्ध ढोलक वादक छोटन राय उर्फ नागा जी की स्मृति में वर्षों से हो रहा आयोजन।

कलाकारों एवं वृद्धों का किया गया सम्मान।

RKTV NEWS/तरारी (भोजपुर)28 मार्च।छोटन राय उर्फ नागा जी की पुण्य स्मृति में रामनवमी पर “रात जागा” कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
विदित हो की छोटन राय उर्फ नागा जी की स्मृति में पिछले 5 वर्षों से रामनवमी के पर “रात जागा” कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया जा रहा है। यह कार्यक्रम माँ बरेजी मंदिर ट्रस्ट, जेठवार भट्ट के जनसंपर्क अधिकारी कुमार विनय के तत्वावधान में आयोजित होता है, जिसमें क्षेत्र के कलाकारों एवं बुजुर्गों को सम्मानित करने की परंपरा निरंतर निभाई जा रही है।
इस अवसर पर ट्रस्ट की ओर से सभी आमंत्रित कलाकारों एवं वरिष्ठ नागरिकों को अंगवस्त्र भेंट कर सम्मानित किया जाता है, जिससे समाज में कला और संस्कृति के प्रति सम्मान एवं प्रेरणा का संदेश प्रसारित होता है।
स्वर्गीय नागा जी एक प्रसिद्ध एवं सम्मानित ढोलक वादक थे। वे विभिन्न सामाजिक एवं सांस्कृतिक आयोजनों में अपनी कला का प्रदर्शन करते हुए समाज को आनंदित करते थे। विशेष रूप से फगुआ, चैता के क्षेत्र में वे अपनी उत्कृष्ट ढोलक वादन कला के लिए जाने जाते थे। उन्होंने अपना संपूर्ण जीवन समाज सेवा एवं सांस्कृतिक गतिविधियों को समर्पित कर दिया।
उनके निधन के पश्चात भी उनकी मधुर स्मृतियाँ लोगों के हृदय में जीवित हैं।
स्व नागा जी ने मोह माया से दूर आजीवन शादी नहीं किया अपना जीवन समाज में समर्पित किया इस आयोजन के माध्यम से सभी श्रद्धालु एवं क्षेत्रवासी उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित करते हैं तथा उनके योगदान को नमन करते हैं।

Related posts

पटना:जन सुराज पार्टी के बिहार विधानसभा चुनाव के लिए 51 उम्मीदवारों की पहली सूची जारी, मांझी से वरिष्ठ वकील वाईवी गिरी, दरभंगा से पूर्व डीजी आरके मिश्रा और सहरसा से किशोर कुमार लड़ेंगे चुनाव।

rktvnews

रायपुर : प्रधानमंत्री आवास योजना के पक्के मकान में परिवार के साथ रहते है : सुकून से-कमलेश्वर मंडावी

rktvnews

भोजपुर:राष्ट्रीय गो प्रतियोगिता में पुरुष टीम ने जीता गोल्ड ,महिला टीम को रजत :सचिव प्रियता प्रसाद

rktvnews

लेट्स इंस्पायर बिहार द्वारा कार्यक्रम आयोजन पर विचार-विमर्श!आई जी विकास वैभव करेंगे युवाओं को संबोधित।

rktvnews

हनुमानगढ़:जिले में 16 दिसंबर से आयोजित होगी विकसित भारत संकल्प यात्रा, जिला कलक्टर ने ली जिला स्तरीय अधिकारियों कि बैठक।

rktvnews

उत्तराखंड:मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने राष्ट्रीय एकता दिवस पर प्रदेशवासियों को शुभकामनाएं दी।

rktvnews

Leave a Comment