RK TV News
खबरें
Breaking News

देवघर:राज्य सरकार के निर्देशानुसार पूर्व खिलाड़ियों को मिलेगा ‘पेंशन’ का सम्मान: उपायुक्त

RKTV NEWS/देवघर (झारखंड)26 मार्च।उपायुक्त सह जिला दण्डाधिकारी नमन प्रियेश लकड़ा द्वारा जानकारी दी कि झारखण्ड खेल नीति के तहत राज्य के मेजर ध्यानचंद खेल रत्न पुरस्कार प्राप्त खिलाड़ी, अर्जुन अवार्ड प्राप्त खिलाड़ी, द्रोणाचार्य अवार्ड प्राप्त खिलाड़ी, ध्यानचन्द अवार्ड प्राप्त खिलाड़ी, ओलम्पिक गेम्स/पैरालम्पिक गेम्स में पदक विजेता खिलाड़ी, ओलम्पिक में भाग लेने वाले खिलाड़ी, कॉमनवेल्थ खेल/एशियन गेम/विश्व कप/विश्व चौम्पियनशिप (दो वर्ष या इससे अधिक के अंतराल पर आयोजित)/पैरा एशियन गेम्स/सैफ गेम्स/राष्ट्रीय खेल के पदक विजेता/ओलम्पिक गेम्स में शामिल खेल विधाओं में राष्ट्रीय खेल में भाग ले चुके वैसे खिलाड़ी, जो अब व्यवहारिक तौर पर खेल में नहीं हैं, को झारखण्ड खिलाड़ी पेंशन योजना के तहत् पेंशन प्रदान करने हेतु मार्गदर्शिका निर्गत है। उक्त मार्गदर्शिका में वर्णित अर्हताओं/शर्तों के अधीन झारखण्ड राज्य के योग्य खिलाड़ियों से विहित प्रपत्र में पेंशन हेतु आवेदन दिनांक 16.04.2026 अप० 05ः00 बजे आमंत्रित किया गया है। अहर्त्ताधारी खिलाड़ी जिले के जिला खेल पदाधिकारी कार्यालय में विहित प्रपत्र में पूर्ण रूप से भरा हुआ आवेदन समर्पित करेंगे।
इसके अलावा उक्त अधिसूचना के अनुसार जिला खेल पदाधिकारी द्वारा आवेदनों की सत्यता एवं आवेदक की पात्रता की जाँच कर अपनी अनुशंसा के साथ खेल पेंशन की स्वीकृति पर विचार करने के लिए प्राप्त आवेदनों को उपायुक्त कार्यालय को अग्रसारित किया जायेगा।

उपायुक्त की अपील…..

उपायुक्त नमन प्रियेश लकड़ा ने जिले के सभी गौरवशाली पूर्व खिलाड़ियों से अपील की है कि वे इस योजना का लाभ उठाने के लिए समय सीमा के भीतर आवेदन करें। उन्होंने कहा, “यह योजना हमारे उन कोहिनूर के प्रति सम्मान व्यक्त करने का एक तरीका है, जिन्होंने अपनी प्रतिभा एवं उच्च स्तरीय प्रदर्शन से झारखंड का नाम रोशन किया है।

Related posts

भारत के सुरक्षा तंत्र को साइबर युद्ध, हाइब्रिड युद्ध, अंतरिक्ष आधारित चुनौतियों और अंतरराष्ट्रीय संगठित अपराध जैसे उभरते खतरों के अनुसार अनुकूल होना चाहिए: रक्षा मंत्री

rktvnews

भोजपुर: बड़हरा प्रखंड में एनपीएस, यूपीएस के विरोध में काला बिल्ला लगा किया कार्य।

rktvnews

आईएसबी रिपोर्ट के मुताबिक पारिवारिक व्यवसायों को भविष्य में अपने विकास को बनाए रखने के लिए इनोवेशन करना है बहुत जरूरी।

rktvnews

उत्तराखंड:राज्यपाल ने किया ‘गार्गी नारीशक्ति’ चैटबॉट का औपचारिक लोकार्पण।

rktvnews

भोजपुर पुलिस ने शराब के विरुद्ध अभियान में भारी मात्रा में किया शराब बरामद।

rktvnews

दैनिक पञ्चांग: 14 मई 26

rktvnews

Leave a Comment