RK TV News
खबरें
Breaking Newsरोजगार

जिला कौशल विकास समिति तत्वधान में ग्रामीण स्वरोजगार एवं प्रशिक्षण उद्देशित बैठक आयोजित।

मधेपुरा/ बिहार 05 जुलाई। जिला कौशल विकास समिति के तत्वाधान में ग्रामीण स्वरोजगार एवं प्रशिक्षण को बढ़ावा देने के उद्देश्य से जिलाधिकारी विजय प्रकाश मीणा के निर्देशानुसार उप विकास आयुक्त की अध्यक्षता में एक बैठक आयोजित की गई । बैठक में हस्तशिल्प सेवा केंद्र मधुबनी के सहायक निदेशक ने बताया कि मधेपुरा जिला के लिए एक टेराकोटा प्रोड्यूसर कंपनी का गठन पिछले वर्ष किया गया है। जिसके माध्यम से मधेपुरा जिला में टेराकोटा कार्य में जुड़े कार्यों को सूचित करते हुए कार्य योजना बनाया गया है इनमें से टेराकोटा कार्य मैं संलग्न खासकर मिट्टी के उत्पाद से जुड़े लोगों को मार्केट लिंकेज एवं अन्य आर्थिक सहायता हेतु प्रयास किए जा रहे हैं। इस संबंध में निर्देश दिया गया कि इसे एक पक्ष के अंदर धरातल पर उतारा जाए। साथ ही अन्य कार्यों यथा जूट उत्पाद बैमबो उत्पाद, सुजनी एंब्रॉयडरी आदि कार्य में इच्छुक लोगों को सर्वे किया जाए और उन्हें आवश्यक प्रशिक्षण प्रदान किया जाए,ताकि उन्हें अपनी संस्कृति के अनुसार रोजगार एवं जीविका का अवसर मिल सके । इन कार्यों में जुड़े लोगों को हस्तशिल्प सेवा केंद्र मधुबनी द्वारा आवश्यक सहयोग प्रदान किया जाएगा। जिलाधिकारी श्री मीणा ने बताया कि यहां पर इस तरह की हस्तशिल्प कार्यों की अपार संभावना मौजूद है ,जिसके माध्यम से लोगों की आर्थिक उन्नति में प्रगति होगी। बैठक में जीविका एवं कृषि पदाधिकारी प्रतिनिधि को निर्देशित किया गया कि जिले में जूते एवं बैंबू उत्पाद के क्षेत्रों एवं कार्य से जुड़े लोगों की पहचान करेंगे और डाटा उपलब्ध करेंगे । निदेशक आरसेटी एवं जिला उद्योग केंद्र इनके प्रशिक्षण एवं अन्य कार्यों में आवश्यक सहयोग प्रदान करेंगे।

Related posts

भोजपुर : राष्ट्रीय युवा दिवस पर बोली प्राचार्या प्रो आभा – उठो,जागो और लक्ष्य प्राप्ति तक बढ़ते रहो।

rktvnews

पूर्वी सिंहभूम:राष्ट्रीय बालिक दिवस के अवसर पर संवाद।

rktvnews

दैनिक पञ्चांग : 23 अगस्त 24

rktvnews

बड़हरा प्रखंड के सभागार में बिदाई सह स्वागत समारोह आयोजित।

rktvnews

नारनौल:राहगीरों की प्यास बुझाने में जिला प्रशासन महेंद्रगढ़ की मुहिम को आगे बढ़ा रहे सामाजिक संगठन।

rktvnews

मीडिया का कार्य है शासन के सभी अंगों को सचेत करना : उपराष्ट्रपति

rktvnews

Leave a Comment