RK TV News
खबरें
Breaking Newsसमीक्षात्मक बैठक

बक्सर डीएम अंशुल अग्रवाल की अध्यक्षता में जिला स्तरीय परामर्श समिति एवं जिला स्तरीय समीक्षा समिति की बैठक संपन्न।

बक्सर/बिहार 15 सितंबर। जिला पदाधिकारी बक्सर अंशुल अग्रवाल की अध्यक्षता में आज जिला स्तरीय परामर्श समिति एवं जिला स्तरीय समीक्षा समिति की बैठक समाहरणालय परिसर अवस्थित सभाकक्ष में की गई।
जिला पदाधिकारी महोदय के द्वारा बैंकों के सी0डी0 रेश्यो, ए0सी0पी0, पीएमईजीपी, प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना, नीलाम पत्र एवं अन्य मामलों की समीक्षा की गई। जिनका सी0डी0 रेश्यो कम था, निदेशित किया गया कि माह सितम्बर 2023 तक लक्ष्य को पूरा करना सुनिश्चित करेंगे।
ए0सी0पी0 में सभी बैंकों को निदेश दिया गया कि सितम्बर तक 50% लक्ष्य प्राप्त करना सुनिश्चित करेंगे तथा सभी बैंकों को निदेश दिया गया कि नीलाम पत्र वाद पंजी 9 एवं पंजी 10 का मिलान कर लें।
बैंकों के प्रतिनिधियों से कहा गया कि सरकार द्वारा संचालित योजनाओं को प्राथमिकता देते हुए नियमानुसार लंबित आवेदन को उनकी पात्रता के अनुरूप ससमय ऋण उपलब्ध कराने का प्रयास करें।
बैठक में उप विकास आयुक्त बक्सर, जिला नीलाम पत्र पदाधिकारी बक्सर, वरीय उप समाहर्ता बैंकिंग बक्सर, महाप्रबंधक जिला उद्योग केन्द्र बक्सर, डीडीएम नार्बाड, आरबीआई अधिकारी एवं सभी बैंक के जिला समन्वय पदाधिकारी उपस्थित थे।

Related posts

12 सितंबर 23 दैनिक पञ्चांग- ज्योतिषाचार्य संतोष पाठक

rktvnews

अवैध अफीम की खेती पर मध्यप्रदेश पुलिस का बड़ा प्रहार : 3 करोड़ रुपये से अधिक की 7890 किलोग्राम फसल जब्त।

rktvnews

दिल्ली दक्षिण सीजीएसटी अधिकारियों ने 7.85 करोड़ रुपये की जीएसटी इनपुट टैक्स क्रेडिट धोखाधड़ी का भंडाफोड़ किया; चार्टर्ड अकाउंटेंट गिरफ्तार।

rktvnews

बिहार: बक्सर:डी. के. कॉलेज, डुमराँव में एनसीसी कैडेटों को प्रशिक्षण के दौरान मोटिवेशनल स्पीच और सात निश्चय योजना की दी गई जानकारी।

rktvnews

चित्तौड़गढ़:राज्य बीमा परिपक्वता स्वत्व दावों का भुगतान,जिला कलक्टर ने 44 करोड़ से अधिक राशि का भुगतान किया।

rktvnews

दुमका:काठीकुंड प्रखंड में महिलाओं की आर्थिक सशक्तिकरण गतिविधियों का उप विकास आयुक्त द्वारा निरीक्षण।

rktvnews

Leave a Comment