
आरा/भोजपुर (डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा) 10 मार्च।अन्तर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर महिला मुक्केबाज राष्ट्रीय व अन्य खिलाड़ी खिलाड़ी को भोजपुर जिला प्रशासन ने सम्मानित किया।इस अवसर पर जिला जज , जिला पदाधिकारी तनय सुल्तानिया, जिला शिक्षा पदाधिकारी अहसन, द्वारा सभागार में मुक्केबाज राष्ट्रीय खिलाड़ी खूशबू कुमारी उत्क्रमित मध्य विद्यालय अलेखिटोला, खुशी कुमारी, जान्हवी कुमारी उच्च माध्यमिक विद्यालय पैगा बड़हरा भोजपुर को प्रदेश स्तरीय नायिका अवार्ड से पुरस्कृत किया गया । पुरस्कार से बच्चियों में खुशी का माहौल है।इस अवसर पर शारीरिक शिक्षक अनुदेशक रमेश यादव ने कहा कि यही बच्चियां भविष्य में अपने खेल से बिहार राज्य का नाम रोशन करेंगी और लोगों के लिए प्रेरणा श्रोत बनेंगी। इस अवसर जिला सचिव रवि रंजन सिंह, प्रधानाचार्य जयराम शाह , उत्क्रमित उच्च माध्यमिक विद्यालय पैगा के शिक्षक अमरेन्द्र कुमार, अनीता देवी,अमरजीत कुमार आदि लोगों ने बधाई दी।
