RK TV News
खबरें
Breaking News

भोजपुर: ग्रामीण चिकित्सकों की जुलाई में आयोजित स्वास्थ्य समागम को लेकर समीक्षा बैठक आयोजित।

RKTV NEWS/आरा (भोजपुर)25 जून।ग्रामीण चिकित्सा सेवा समन्वय समिति की जिला स्तरीय समीक्षा बैठक जुलाई में स्वास्थ्य समागम में भाग लेने के लिए स्थानीय आर्य समाज मंदिर सभागार में अध्यक्ष डाक्टर (वैद्य)उमेश सिंह की अध्यक्षता मे सम्पन्न हुआ। बैठक का संचालन जनता दल (यूनाइटेड)चिकित्सा सेवा प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष डा. विजय कुमार सिंह ने किया।
बैठक में सभी प्रखंड के अध्यक्ष, सचिव व कोषाध्यक्ष शामिल हुए। ग्रामीण चिकित्सको ने अपनी बात रखते हुए कहा कि सरकार के पहल पर और ग्रामीण चिकित्सा सेवा समन्वय समिति के कोषाध्यक्ष शैलेन्द्र कुमार सिंह,प्रदेश अध्यक्ष श्री निवास सिंह,मुख्य संरक्षक एवं जनता दल यूनाइटेड चिकित्सा प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष डा.एल.बी.सिंह के अथक प्रयास से माननीय मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने असंगठित क्षेत्र के ग्रामीण चिकित्सको को चिह्नित कर प्रशिक्षण प्रारंभ किए।
प्रशिक्षित चिकित्सक को संवैधानिक रूप देकर सेवा के लिए सक्षम बनाए है।
डा.सुखलाल प्रसाद,डा.प्रकाश रंजन, महावीर विद्यासागर,विशिष्ट अतिथि आर्य समाज मंदिर के प्रधान अवध बिहारी मेहता ने कहा कि आज भी हर घर-परिवार से भाई चारा जैसा व्यवहार से रोगी अपना बात भयमुक्त होकर ग्रामीण चिकित्सकों को बताते है।
मुख्य अतिथि प्राकृतिक योगपीठ ट्रस्ट के संस्थापक व चिकित्सा सेवा प्रकोष्ठ के प्रदेश सचिव स्वामी विक्रमादित्य ने कहा कि प्रारंभिक समय से कदम से कदम मिलाकर सर्घष को गति प्रदान करते आये है आगे भी ग्रामीण चिकित्सको का आवाज बन कर इनकी बात रखेंगे।बिहार सरकार ग्रामीण चिकित्सको का स्थाई सेवा सरकारी विभागो में लेने का प्रबंधन में जुटी हुई है।
वैद्य उमेश सिंह, ने अध्यक्षीय वक्तव्य में कहा कि अब आशा का किरण विश्वास का रूप ले चुका है।एकजुटता के साथ धैर्य को बनाए रखते हुए जुलाई मे अधिकाधिक सदस्य उपस्थित हो इसका अह्वान किए और यूनिफर्म के साथ उपस्थित होने का आग्रह किया।
बैठक मे उपस्थित चिकित्सक डॉ अमित कुमार चौरसिया, डॉक्टर सफायत हुसैन, डॉ कृष्ण सिंह , डॉ सूरज शर्मा,डॉ शेषनाथ सिंह, डॉ रंजन कुमार चौबे ,डॉ अमृता प्रताप सिंह ,डॉ चमेली देवी ,डॉ आशा कुमारी ,डॉ किरण देवी ,डॉ बीरबल प्रसाद, डॉ धन लाल यादव, डॉ अर्जुन मिश्रा, डॉ बबलू चौरसिया,डॉ सुनील कुमार डॉ मनोज कुमार श्रीवास्तव , डॉ ध्रुव सिंह ,डॉ रामनारायण दुबे ,डॉ मंहगू राम, डॉ महेश यादव, डॉ मदन कुमार, डॉ विनय कुमार चौधरी, डॉ कुसुम कुमारी ,डॉ शेषनाथ कुमार, डॉ कुमार कुणाल सिंह, डॉ संजय कुमार,डॉ आरती कुमारी, डॉ राजू कुमार, डॉ प्रिये रंजन कुमार,डॉ मंतोष कुमार, डॉ मनोज कुमार ,डॉ रविंद्र कुमार, डॉ सतीश कुमार, डॉ नंदकिशोर,डॉ प्रकाश रंजन ,डॉ मोहन लाल सिंह ,डॉ हरेश पाण्डे, डॉ पंकज श्रीवास्तव ,डॉ अनुज तिवारी , इत्यादि ने अपने विचार रखें ,इस कार्यक्रम में सैकड़ों चिकित्सक उपस्थिति हुए ।

Related posts

प्रधानमंत्री 6 से 7 जनवरी को पुलिस महानिदेशकों/महानिरीक्षकों के अखिल भारतीय सम्मेलन में भाग लेंगे।

rktvnews

बेगुसराय पुलिस ने NH 28 से 12 चक्के ट्रक से हजारों ली विदेशी शराब के साथ 2 को किया गिरफ्तार।

rktvnews

मध्यप्रदेश को टॉप अचीवर कैटेगरी इन सिटीजन सर्विसेज में केन्द्र सरकार ने किया सम्मानित।

rktvnews

बिहार: मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने की मुफ्त बिजली की घोषणा,125 यूनिट तक होगी बिजली मुफ्त।

rktvnews

दिये गये वचन को पूरा करने हेतु श्रीकृष्ण धरा धाम पर आये:आचार्य धर्मेन्द्र

rktvnews

पश्चिमी चंपारण:साक्ष्य से मुकरने पर बड़ी कार्रवाई,शिक्षक सुनील साह निलंबित,अनुशासनात्मक कार्रवाई का आदेश।

rktvnews

Leave a Comment