RK TV News
खबरें
Breaking News

वैशाली: डीएम के निर्देश पर दुर्घटना पीड़ित परिवार के बच्चों की शिक्षा की होगी व्यवस्था।

RKTV NEWS/हाजीपुर (वैशाली)25 मार्च।जिला पदाधिकारी वैशाली वर्षा सिंह द्वारा दिए गए निर्देश के आलोक में बाल कल्याण समिति, वैशाली के अध्यक्ष एवं सदस्यों ने लालगंज प्रखंड के अनवरपुर गांव जाकर दुर्घटना में एक ही परिवार के चार सदस्यों की हुई मृत्यु से प्रभावित पीड़ित परिजनों से मुलाकात की तथा उन्हें सांत्वना दिया।
जिला पदाधिकारी के निर्देश पर पीड़ित परिवार के बच्चों की पढ़ाई निर्बाध रूप से जारी रखने के लिए जिला शिक्षा पदाधिकारी को आवश्यक आदेश निर्गत किया गया है। जिला पदाधिकारी के निर्देशानुसार उक्त चारों मृतकों के बच्चों का नामांकन शिक्षा का अधिकार अधिनियम, 2009 के तहत निजी विद्यालय दिल्ली पब्लिक स्कूल में कराने का निर्देश दिया गया है।
उल्लेखनीय है कि शिक्षा का अधिकार अधिनियम, 2009 के अंतर्गत 6 से 14 वर्ष तक के बच्चों को आठवीं कक्षा तक निःशुल्क शिक्षा प्रदान करने का प्रावधान है तथा सभी निजी विद्यालयों में 25 प्रतिशत सीटें आर्थिक रूप से कमजोर एवं वंचित वर्ग के बच्चों के लिए सुरक्षित रखी गई हैं।
जिला पदाधिकारी वैशाली वर्षा सिंह के निर्देशानुसार नए शैक्षिक सत्र में सभी बच्चों का नामांकन विद्यालय में कर लिया जाएगा, जहां उन्हें निःशुल्क शिक्षा, पोशाक एवं पठन-पाठन सामग्री उपलब्ध कराई जाएगी। साथ ही सहायक निदेशक, जिला बाल संरक्षण इकाई को निर्देश दिया गया है कि बच्चों की पढ़ाई में किसी प्रकार की असुविधा न हो, इसे सुनिश्चित करें तथा आवश्यक सहयोग प्रदान करें।
जिला पदाधिकारी ने कहा कि जिला प्रशासन पीड़ित परिवार के बच्चों की शिक्षा एवं भविष्य को लेकर गंभीर है तथा बच्चों की पढ़ाई हर हाल में जारी रखी जाएगी। इसके लिए सभी संबंधित विभागों को समन्वय के साथ आवश्यक कार्रवाई करने का निर्देश दिया गया है।

Related posts

बिहार:प्रगति यात्रा के दौरान मुख्यमंत्री ने जहानाबाद जिला को दी 241 करोड़ रुपये से अधिक की सौगात, 88 योजनाओं का किया उद्घाटन एवं शिलान्यास।

rktvnews

मई, 2023 के महीने में ईएसआई योजना के अंतर्गत 20.23 लाख नए कर्मचारी जोड़े गए।

rktvnews

भारत-फिलीपींस की व्यापार और निवेश पर संयुक्त कार्य समूह की 14वीं बैठक मनीला में आयोजित।

rktvnews

मुर्शिदाबाद की घटना क्या भारत की संप्रभुता पर हमला है?

rktvnews

बक्सर:जिला निर्वाचन पदाधिकारी की 17-19 आयु वर्ग के युवक-युवतियों का मतदाता सूची में नाम पंजीकरण के संबंध में सरकारी एवं निजी उच्च विद्यालयों आई0टी0आई0 एवं पोलिटेकनिक कॉलेज के प्राचार्य तथा निजी कोचिंग संस्थान के संचालक के साथ बैठक।

rktvnews

पटना:प्रांतीय अभाकाम की बैठक संपन्न।

rktvnews

Leave a Comment