RK TV News
खबरें
Breaking News

दुमका:समाहरणालय सभागार में उपायुक्त अभिजीत सिन्हा की अध्यक्षता में जल महोत्सव का जिलास्तरीय कार्यक्रम आयोजित।

RKTV NEWS/दुमका (झारखंड)24 मार्च। सोमवार को विश्व जल दिवस के उपलक्ष्य में समाहरणालय सभागार में उपायुक्त अभिजीत सिन्हा की अध्यक्षता में जल महोत्सव का जिलास्तरीय कार्यक्रम आयोजित किया गया।
कार्यक्रम का शुभारंभ उपायुक्त, उप विकास आयुक्त एवं जल सहियाओं द्वारा दीप प्रज्वलित कर किया गया। इस अवसर पर विभिन्न पंचायतों से आई जल सहियाओं ने अपने-अपने क्षेत्रों में पेयजल आपूर्ति से जुड़ी वर्तमान चुनौतियों, योजनाओं के रख-रखाव एवं संचालन से संबंधित अपने अनुभव साझा किए। जल सहियाओं ने विशेष रूप से योजनाओं के स्व-रखरखाव में आने वाली व्यावहारिक समस्याओं पर प्रकाश डाला, जिस पर उपायुक्त ने उनके कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि भीषण गर्मी के मद्देनज़र सभी जल स्रोतों एवं योजनाओं का सुचारू संचालन सुनिश्चित करना अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने कहा कि आप सभी के सतत प्रयासों से “हर घर जल” का लक्ष्य सफलतापूर्वक प्राप्त किया जा सका है। उपायुक्त ने जल सहियाओं का उत्साहवर्धन करते हुए उन्हें आगे भी इसी समर्पण के साथ कार्य करते रहने के लिए प्रेरित किया।
कार्यक्रम के दौरान जल स्वच्छता पखवाड़ा के अंतर्गत उत्कृष्ट कार्य करने वाले प्लंबर एवं जल सहियाओं को उपायुक्त द्वारा प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। साथ ही, उपस्थित सभी लोगों ने जल संरक्षण एवं स्वच्छता के प्रति सामूहिक शपथ ग्रहण कर जल संसाधनों के संरक्षण हेतु संकल्प लिया।

Related posts

चतरा :राष्ट्रीय मतदाता दिवस पर जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त की अध्यक्षता में हुआ कार्यक्रम का आयोजन।

rktvnews

भोजपुर:बाढ़, सुखाड़ एवं लू से निपटने की तैयारियों की प्रभारी सचिव ने की समीक्षा।

rktvnews

मुज़फ्फरपुर:डीएम के निर्देश पर मुशहरी के नरौली में जनहित में हुआ शिविर का आयोजन।

rktvnews

नारनौल:डीसी मोनिका गुप्ता ने किया पैरा ओलंपिक विजेता मोना अग्रवाल का सम्मान।

rktvnews

पटना: बिहार राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण और यूएनडीपी के बीच इकरार।

rktvnews

वाइस एडमिरल कृष्णा स्वामीनाथन, एवीएसएम, वीएसएम ने नौसेना उपप्रमुख का कार्यभार संभाला।

rktvnews

Leave a Comment