
आरा/भोजपुर (डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा)23 मार्च।स्थानीय लोकनायक जयप्रकाश नारायण प्रतिमा स्थल पर जनता दल यूनाइटेड अति पिछड़ा प्रकोष्ठ बिहार प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ राजेंद्र प्रसाद सिंह चंद्रवंशी की अध्यक्षता में स्वतंत्रता संग्राम सेनानी , क्रांतिवीर , शहीद भगत सिंह,शहीद सुखदेव ,शहीद राजगुरू की 95 वीं शहादत दिवस एवं स्वतंत्रता संग्राम सेनानी ,पूर्व सांसद , समाजवादी चिंतक सह सप्त क्रांति के नायक डॉ राम मनोहर लोहिया की 116 वीं जयंती पर सर्वप्रथम उनके तैल चित्र पर माल्यार्पण कर दी गई भावपूर्ण श्रद्धांजलि ।
समारोह के मुख्य अतिथि अध्यक्ष , प्रोफेसर नवीन आर्या , अत्यंत पिछड़ा आयोग , बिहार सरकार ने सर्वप्रथम आरा सदर अस्पताल परिसर गांधी धाम पर राष्ट्रपिता महात्मा गांधी ,लोकनायक जयप्रकाश नारायण प्रतिमा पर माल्यार्पण कर महान विभूतियों को याद कर उनके व्यक्तित्व और कृतित्व पर विस्तार से चर्चा करते हुए समाजवादी चिंतक आचार्य नरेंद्र देव को भी याद किया,साथ में आए अतिथियों को उनके आदर्शों पर चलने के प्रति संकल्प लेने की बात दोहराई ।
जदयू नेता नरेंद्र चंद्रवंशी और धनेश पटेल,,झूलन गौड़ ,प्रयाग जी,अजित सिंह ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के विकास पुरुष की विकास मॉडल की उपलब्धियों को ऐतिहासिक बताया और राजनीतिक, सामाजिक न्याय की बात कहते हुए जन नायक कर्पूरी ठाकुर और डॉ राम मनोहर लोहिया की आदम कद प्रतिमा की निर्माण जिला मुख्यालय में स्थापित करने की मांग मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से करने का प्रस्ताव पारित किया । अंत में डॉ राजेंद्र प्रसाद ने आए अतिथियों का आभार प्रकट करते हुए धन्यवाद दिया।
इस दौरान प्रमुख लोगों में निर्मल सक्रवार , हीरालाल गुप्ता , शत्रुघ्न चौधरी,भीम पटेल,शिव शंकर राम,अवधेश राम,बिंदेश्वरी बैठा ,उमेश कुशवाहा, अशोक ठाकुर ,सहज कुमार,चंद्रमा चंद्रवंशी , रंगीला बैठा ,अनिल यादव,लड्डू रजक ,उमा शंकर शाह,डॉ रियाज, सुशीला देवी, रबी पंडित,कौशल किशोर,सुरेश राय, प्रो हरेंद्र यादव, देव मोहर यादव, भोला शंकर पाल, सिद्धेश्वर पाल उमेश सिंह,वंश लायक शर्मा,अक्षयवर ,माया शंकर,अजित चंद्रवंशी आदि शामिल थे।

