RK TV News
खबरें
Breaking Newsशिक्षा

दसवीं एवं बारहवीं की बोर्ड परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले कुल 700 छात्र छात्राओं को किया गया सम्मानित।

मंत्री सत्यानंद भोक्ता ने उपस्थित सभी छात्र छात्राओं को दी उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं।

चतरा/झारखंड 25 जून।जिला परिषद परिसर स्तिथ सभा कक्ष में प्रभात खबर द्वारा आयोजित दसवीं एवं बारहवीं की बोर्ड परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्र छात्राओं के सम्मान समारोह में बतौर मुख्य अतिथि माननीय मंत्री श्रम नियोजन प्रशिक्षण एवं कौशल विकास विभाग झारखंड सरकार सत्यानंद भोक्ता शामिल हुएं।
सर्वप्रथम कार्यक्रम में उपस्थित सभी अतिथियों का स्वागत प्रभात खबर के जिला ब्यूरो दीनबंधु ठाकुर द्वारा पुष्प गुच्छ भेंट कर किया गया। जिसके उपरांत कार्यक्रम का शुभारंभ माननीय मंत्री श्रम नियोजन प्रशिक्षण एवं कौशल विकास विभाग झारखंड सरकार सत्यानंद भोक्ता समेत अन्य उपस्थित माननीयों द्वारा दीप प्रज्वलित कर किया गया। उक्त कार्यक्रम में दसवीं और बारहवीं की बोर्ड परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले कुल 700 छात्र छात्राओं की हौसलाअफजाई करते हुए उन्हें सम्मानित किया गया तथा उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दी गई।
उक्त मौके पर पुलिस अधीक्षक राकेश रंजन, अपर समाहर्ता पवन कुमार मंडल, जिलापरिषद उपाध्यक्ष ब्रिज किशोर तिवारी, 20 सूत्री जिला उपाध्यक्ष प्रभुदयाल यादव, अनुमंडल पदाधिकारी मुमताज अंसारी, जिला शिक्षा पदाधिकारी दिनेश मिश्रा, समाजसेवी कालीचरण सिंह, समाजसेवी उदय वर्मा, प्रभात खबर ब्यूरो दीनबंधु जी, संवादाता तस्लीम, छायाकार रवि कुमार, छात्र छात्राओं के अभिभावक समेत अन्य सभी संबंधित उपस्थित थे।

Related posts

चतरा:मेगा प्रोजेक्ट इंफ्रास्ट्रक्चर व राजस्व से संबंधित बैठक संपन्न।

rktvnews

बक्सर:नगर विकास एवं आवास एवं विधि विभाग सह प्रभारी मंत्री नितिन नवीन के द्वारा किया गया झंडारोहण।

rktvnews

केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने देश में बाढ़ प्रबंधन की समीक्षा के लिए आज नई दिल्ली में उच्चस्तरीय बैठक की अध्यक्षता की।

rktvnews

नारनौल:जिला निर्वाचन अधिकारी एवं उपायुक्त ने ली राजनीतिक दलों की बैठक।

rktvnews

झारखंड:शिक्षकगण अपने कर्तव्यों के प्रति निष्ठा और समर्पण के कारण हमेशा रखे जाएंगे याद: उमा शंकर सिंह ,सचिव ,स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता विभाग

rktvnews

अलविदा जुम्मे की नमाज अदा।

rktvnews

Leave a Comment