RK TV News
खबरें
Breaking News

दुमका:JSLPS द्वारा गठित ठाड़ीहाट संकुल संगठन की वार्षिक आमसभा संपन्न।

RKTV NEWS/दुमका (झारखंड)28 अगस्त।दुमका जिले के रामगढ़ प्रखंड में ठाड़ीहाट आजीविका महिला संकुल स्तरीय प्राथमिक स्वावलंबी सहकारी समिति लिमिटेड की वार्षिक आमसभा आज संकुल संगठन कार्यालय परिसर में आयोजित की गई। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में ठाड़ीहाट के मुखिया रामेश मोहली, JSLPS के प्रखंड कार्यक्रम प्रबंधक (BPM) प्रदीप रजक, एवं JRGB ठाड़ीहाट के BM विश्वजीत रक्षित उपस्थित रहे। संकुल संगठन की प्रतिनिधियों द्वारा मुख्य अतिथियों का माल्यार्पण कर स्वागत किया गया।
कार्यक्रम का संचालन JSLPS के सामुदायिक समन्वयक टिंकू कुमार मंडल ने किया। उन्होंने बताया कि ठाड़ीहाट संकुल संगठन के अंतर्गत 349 आजीविका सखी मंडलों में कुल 4,317 महिलाएँ (दीदियाँ) जुड़ी हुई हैं। प्रखंड कार्यक्रम प्रबंधक प्रदीप रजक ने सभा को संबोधित करते हुए कहा कि JSLPS सरकार द्वारा संचालित विभिन्न आजीविका एवं महिला सशक्तिकरण योजनाओं को जन-जन तक पहुँचाने का कार्य कर रहा है।
कार्यक्रम में संकुल संगठन की मोनिका किस्कु एवं प्रबंधक इंग्लिश टुडू ने पूरे वर्ष का संकुल का वित्तीय विवरण, लेखा-जोखा, आय-व्यय एवं संपत्ति की जानकारी प्रस्तुत की। मुख्य अतिथि मुखिया रामेश मोहली ने अपने संबोधन में महिला सशक्तिकरण पर जोर देते हुए कहा कि महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए सरकार निरंतर प्रयासरत है।
सभा के दौरान संकुल संगठन में उत्कृष्ट कार्य कर रहे केडरों को प्रशस्ति पत्र एवं उपहार देकर सम्मानित किया गया। साथ ही, महिला हिंसा, बाल विवाह जैसे सामाजिक मुद्दों पर नाटक एवं भाषण के माध्यम से जागरूकता कार्यक्रम भी आयोजित किया गया।
अंत में, संकुल संगठन की अध्यक्ष पूजा देवी, सचिव चांदमुनी देवी, और कोषाध्यक्ष सुधा देवी ने सभी उपस्थित अतिथियों एवं दीदियों का धन्यवाद ज्ञापित किया। इस अवसर पर लगभग 500 दीदियाँ, संकुल की BOD सदस्याएँ, सभी क्लस्टर के केडर, तथा BAP धर्मेंद्र कुमार साह उपस्थित रहे।

Related posts

भोजपुर:लाचार और कमजोर लोगों को बीच रेडक्रॉस सोसायटी ने बांटा कंबल।

rktvnews

देवघर:उपायुक्त की अध्यक्षता में जिलास्तरीय एनसीओआरडी(NCORD) की बैठक का आयोजन।

rktvnews

जिलाधिकारी की अध्यक्षता में बाल संरक्षण समिति की त्रैमासिक बैठक संपन्न।

rktvnews

चतरा:अवैध अफीम की खेती के विनष्टीकरण तथा निश्चित मादक पदार्थों के दुरूपयोग को रोकने हेतु प्रधान सचिव, गृह, कारा एवं आपदा प्रबंधन विभाग झारखण्ड, तथा महानिदेशक एवं पुलिस महानिरीक्षक, झारखण्ड की अध्यक्षता में आयोजित की गई समीक्षा बैठक ।

rktvnews

पटना: मतदान के दिन मतदान हेतु RAPIDO की सेवाएं होंगी मुफ्त।

rktvnews

राजस्थान:महत्वपूर्ण पेयजल योजनाओं को समय से करें पूरा : मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

rktvnews

Leave a Comment