RK TV News
खबरें
Breaking News

भोजपुर: डीएम ने वीसी द्वारा की एनएच-119ए फोरलेन परियोजना सहित प्रमुख सड़क योजनाओं की समीक्षा।

आरा/ भोजपुर (डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा)31 जुलाई।आज जिलाधिकारी भोजपुर तनय सुल्तानिया ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से एनएच-119ए (पटना-आरा-सासाराम) फोरलेन परियोजना, ग्रामीण कार्य विभाग तथा पथ निर्माण विभाग द्वारा संचालित सड़कों के निर्माण कार्यों की विस्तृत समीक्षा की। समीक्षा के क्रम में जिलाधिकारी ने विशेष रूप से सर्वेक्षण, पिलरिंग की अद्यतन स्थिति, विभिन्न राजस्व ग्रामों के लंबित अभिलेखों,भूमि पोर्टल पर उत्पन्न भुगतान संबंधी समस्याओं एवं उनके समाधान पर विस्तृत चर्चा की। उन्होंने संबंधित अंचलाधिकारियों से लंबित अभिलेखों की जानकारी लेते हुए निर्देश दिया कि शेष सभी अभिलेखों को अविलंब जिला भू-अर्जन शाखा में प्रेषित किया जाए।जिलाधिकारी ने अनुमंडल पदाधिकारियों को निर्देशित किया कि बचे हुए भूमि अधिग्रहण कार्यों को शीघ्रता से पूर्ण करें। साथ ही, उन्होंने जिला भू-अर्जन पदाधिकारी को परियोजना निदेशक, एनएचएआई (पटना एवं सासाराम) के साथ समन्वय स्थापित कर मुआवजा भुगतान प्रक्रिया में तेजी लाने एवं संबंधित विभागों से तालमेल बैठाकर अड़चनों का समाधान सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। इसके अतिरिक्त, कार्यपालक अभियंता, ग्रामीण कार्य विभाग, पीरो को लंबित परियोजनाओं का अधियाचना प्रस्ताव शीघ्र उपलब्ध कराने को कहा गया। वहीं, कार्यपालक अभियंता, शाहाबाद पथ प्रमंडल, आरा को संचालित योजनाओं को शीघ्र पूर्ण करने और नगर क्षेत्र में वेडिंग ज़ोन एवं बबुरा-डोरीगंज पथ के चौड़ीकरण कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिए गए।
इस बैठक में जिला भू-अर्जन पदाधिकारी, एनएचएआई के परियोजना निदेशक (पटना एवं सासाराम), अनुमंडल पदाधिकारी (सदर, पीरो, जगदीशपुर), भूमि सुधार उपसमाहर्ता (सदर एवं पीरो), ग्रामीण कार्य विभाग एवं शाहाबाद पथ प्रमंडल के कार्यपालक अभियंता, तथा संबंधित अंचलों के अंचलाधिकारी (तरारी, चरपोखरी, गड़हनी, कोईलवर, उदवंतनगर, सहार, संदेश एवं बड़हरा) सहित अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहे।

Related posts

सिवान:जिला पदाधिकारी ने मॉडल अस्पताल सिवान का किया औचक निरीक्षण।

rktvnews

नशा विदेशी ताकतों द्वारा चलाया गया सॉफ्ट वार, जो देश के युवाओं को कर रहा कमजोर जिला कोआर्डिनेशन सेंटर की जिला स्तरीय समिति कि बैठक में बोली जिला कलक्टर रुक्मणि रियार।

rktvnews

नारनौल:समाधान शिविर में डीसी ने लिया कड़ा संज्ञान, खुद पहुंची गुवानी गांव।

rktvnews

झारखंड:सिंहभूम लोकसभा से नवनिर्वाचित सांसद जोबा मांझी ने मुख्यमंत्री चंपई सोरेन से शिष्टाचार मुलाकात की।

rktvnews

राष्ट्रीय लोक अदालत को लेकर बैंक अधिकारियों के साथ हुई बैठक।

rktvnews

संविधान के मौलिक अधिकारों का हनन है बिहार अध्यापक नियमावली-2023:कुमार साहब

rktvnews

Leave a Comment