RK TV News
खबरें
Breaking Newsराजनीति

भोजपुर:भाकपा-माले का 14 वां दो दिवसीय जिला सम्मेलन कल!

राज्य सचिव कुणाल करेंगे उद्घाटन,माले नेता व कार्यकर्ताओं का होगा जुटान।

आरा/भोजपुर (डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा)22 मार्च।देश में बढ़ते फासीवादी हमले के खिलाफ व बुल्डोजर राज के खिलाफ प्रतिरोध तेज करने के लिए शहीदे आजम भगत सिंह के 95 वें शहादत दिवस के अवसर पर कल 23-24 मार्च को भाकपा-माले का 14 वां दो दिवसीय जिला सम्मेलन शहीद-ए-आजम भगत सिंह नगर,रामनरेश राम, सभागार आरा व रामकिशोर राय,गोपाल प्रसाद,अशोक सिंह,शाहिदा खातून मंच नागरी प्रचारिणी सभागार आरा में आयोजित होने जा है! जिला सम्मेलन शुरू होने से पहले 10:30 बजे दिन,कर्मन टोला स्थित शहीद-ए-आजम भगत सिंह के मूर्ति पर श्रद्धांजलि,11:00 बजे दिन,मूर्ति स्थल से ही युद्ध विरोधी-साम्राज्यवाद विरोधी मार्च निकलेगा!11:30 बजे दिन,नागरी प्रचारिणी सभागार में झंडोत्तोलन व शहीदों को श्रद्धांजलि!
11:45 बजे दिन,सम्मेलन उद्धाटन-सत्र आरंभ होगा!
अपराह्ण 3 बजे से सांगठनिक सत्र शुरू होगा जो अगले 24 मार्च को शाम समापन होगा!
जिला सम्मेलन का उद्घाटन भाकपा-माले पोलित ब्यूरो सदस्य व बिहार राज्य सचिव कुणाल करेंगे!
जिला सम्मेलन के पर्यवेक्षक भाकपा-माले राज्य कमेटी सदस्य रामाधार सिंह होंगे!
मुख्य अतिथि भाकपा-माले पोलित ब्यूरो सदस्य व वरिष्ठ नेता स्वदेश भट्टाचार्य,पूर्व सांसद रामेश्वर प्रसाद,भाकपा-माले केंद्रीय कमेटी सदस्य व आरा सांसद सुदामा प्रसाद,केन्द्रीय कमेटी सदस्य व काराकाट विधायक अरुण सिंह,केन्द्रीय कमेटी सदस्य व अगियांव के पूर्व विधायक मनोज मंजिल, केंद्रीय कमेटी सदस्य संतोष सहर,पार्टी के वरिष्ठ नेत्री मीरा जी,राज्य कमेटी सदस्य व डुमरांव के पूर्व विधायक अजीत कुशवाहा,राज्य कमेटी सदस्य व पूर्व विधायक चंद्रदीप सिंह,राज्य कमेटी सदस्य व अरवल के पूर्व विधायक महानंद सिंह,राज्य कमेटी सदस्य पूर्व विधायक शिवप्रकाश रंजन,बक्सर जिला नवीन,अरवल जिला सचिव जितेंद्र यादव,सहित कई नेतागण मौजूद रहेंगे!सम्मेलन में लगभग 600 प्रतिनिधि शामिल होंगे!सम्मेलन में देश व राज्य की वर्तमान राजनीतिक परिस्थितियों पर गहन चर्चा होगी एवं देश में बढ़ते फासीवादी हमलों के खिलाफ प्रतिरोध को तेज करने तथा वर्तमान राजनीतिक परिस्थितियों का मूल्यांकन करते हुए जनता के ज्वलंत मुद्दों पर आंदोलनात्मक कार्यभार तय करेगी!यह जानकारी भाकपा-माले के जिला कार्यालय सचिव दिलराज प्रीतम ने एक प्रेस विज्ञप्ति जारी कर पत्रकारों को दी!

Related posts

विकास भवन सभागार, बागपत में जनपदीय आंकड़ा संग्रहण कार्यशाला का किया गया आयोजन!उत्तर प्रदेश को वन ट्रिलियन इकोनामी बनाने के लिए सर्वेक्षणों में एकत्र किये गये आंकड़े बहुत महत्वपूर्ण।

rktvnews

बीसीए सचिव ने बिहार रणजी टीम की सूची की जारी!इंद्रजीत कुमार को बिहार रणजी टीम की सौंपी कमान।

rktvnews

खैरागढ़:प्रेमचंद से परसाई तक : छत्तीसगढ़ के गांव सर्रागोंदी में साहित्य की गूंज।

rktvnews

दरभंगा:प्रेक्षागृह में 113वाँ बिहार दिवस समारोह।

rktvnews

भोजपुर : मारपीट मामले का अभियुक्त गिरफ्तार! शाहपुर पुलिस ने भेजा जेल 

rktvnews

भोजपुर:समाज सेवी तेज नारायण की श्रद्धांजलि सभा सह ब्रह्म भोज में गणमान्य हुए शामिल।

rktvnews

Leave a Comment