RK TV News
खबरें
Breaking Newsअपराध

भोजपुर: आरा के पटेल बस पड़ाव में अज्ञात चोरों ने भोजनालय में की चोरी,थाने में शिकायत दर्ज।

चोरों द्वारा तोड़ी गई कड़ी को दिखाते भोजनालय प्रबंधक शंकर प्रसाद

करीब 40 हजार रुपए मूल्य के समानों की चोरी,पूर्व में भी अपराधियों ने चोरी की घटना को दिया था अंजाम।

प्रबन्धक का आरोप पड़ाव परिसर में असामाजिक तत्त्वों और नशेड़ियों का है बोल बाला।

RKTV NEWS/आरा(भोजपुर) 30 जून।स्थानीय नवादा थाना अंतर्गत सरदार पटेल बस पड़ाव परिसर स्थित भोजनालय का ताला तोड़ अज्ञात चोरों ने करीब 40 हजार रुपए मूल्य की चोरी की है।चोरी की घटना को लेकर भोजनालय के प्रबंधक शंकर प्रसाद ने एक लिखित शिकायत आरा नवादा थाना को दिया है।
आवेदन के अनुसार पटेल बस पड़ाव स्थित भिखारी ठाकुर की प्रतिमा के सामने अवस्थित भोजनालय को 28 जून शनिवार को भोजनालय के प्रबंधक मनसापांडे बाग निवासी शंकर प्रसाद रात 08 बजे प्रतिदिन की भांति बंद कर चले गए।रविवार के दिन भोजनालय बंद रहा।आज सोमवार को जब भोजनालय खोलने सुबह पहुंचे तो कमरे का ताला व किवाड़ आदि तोड़ा हुआ पाए जाने पर जब कमरे की छानबीन की तो गैस सिलेंडर,मिठाई,पीतल आदि के बर्तन समेत गल्ले में रखे हुए रुपए आदि समानों करीब 40 हजार रुपए मूल्य का गायब पाया।अज्ञात चोरों द्वारा घटना किए जाने की जानकारी शंकर प्रसाद ने 112 डायल कर पुलिस को दी।पुलिस ने आकर घटना स्थल का मुआयना किया।चोरी की घटना को लेकर शंकर प्रसाद ने बताया की इसके पूर्व में भी चोरी की घटना को अज्ञात अपराधियों द्वारा दी गई है।जिसका पूर्व में भी थाने में मामला दर्ज कराया गया है।इन्होंने बताया की बस पड़ाव के अंदर अपराधी प्रवृति के लोग और नशेड़ी बेखौफ होकर घूमते है।मेरा ही नहीं कभी कोई गुमटी,दुकान या खड़ी रही बसों में से भी चोरी की घटना को अंजाम इनके द्वारा दिया जाता है।पुलिस सिर्फ खानापोशी करने आती है।बस परिसर के अंदर न आरा नगर निगम और न ही पुलिस प्रशासन का कोई भय रहता है।दुकानदारों के साथ साथ ऐसी घटनाओं से यात्रियों में भी भय व्याप्त रहता है।जबकि यह जानते हुए कि यह भोजनालय पत्रकारों का है।

Related posts

देहरादून:मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में आज सचिवालय में राज्य स्तरीय सतर्कता एवं निगरानी समिति की बैठक आयोजित।

rktvnews

राजस्थान:मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अम्बेडकर जयंती पर शुभकामनाएं।

rktvnews

पश्चिम ने भारतीय नारी के मन पर प्रहार कर संस्कार को मिटाने और भारत को तोड़़ने का प्रयास किया : साध्वी ऋतम्भरा

rktvnews

मोतिहारी:पंचायत प्रतिनिधियों के सहयोग से चमकी बुखार से बचाव को जागरूकता कार्यक्रम का हुआ आयोजन।

rktvnews

श्री चित्रगुप्त पूजनोत्सव पर कई कार्यक्रम होंगे जिसकी तैयारी जोरों पर।

rktvnews

भोजपुर:आंगनबाड़ी केंद्रों पर हुआ हेल्दी बेबी शो कार्यक्रम आयोजित।

rktvnews

Leave a Comment