RK TV News
खबरें
Breaking News

दुमका:उपायुक्त ने ली जिला सलाहकार तथा जिला निरीक्षण एवं अनुश्रवण समिति की बैठक।

RKTV NEWS/दुमका ( झारखंड)20 मार्च। गुरुवार को पी०सी०पी०एन०डी०टी० एक्ट के अन्तर्गत गठित जिला सलाहकार समिति तथा जिला निरीक्षण एवं अनुश्रवण समिति की बैठक उपायुक्त अभिजीत सिन्हा की अध्यक्षता में किया गया। बैठक में अल्ट्रसाउण्ड केन्द्रों के नवीकरण हेतु प्राप्त आवेदनों पर निर्णय लिया गया। साथ ही, जिला निरीक्षण दल द्वारा अल्ट्रसाउण्ड केन्द्रों के निरीक्षण के क्रम में पायी गयी खामियों पर चर्चा की गयी। उपायुक्त द्वारा स्पष्ट निदेश दिया गया कि वैसे केन्द्र जिसमें खामियाँ पायी गयी है उनसे स्पष्टीकरण की माँग की जाय। बैठक में पी०सी०पी०एन०डी०टी० से संबंधित अन्य विषयों पर भी निर्णय लिया गया। बैठक में सिविल सर्जन, दुमका डॉ० कमलेश्वर प्रसाद, जिला आर०सी०एच० पदाधिकारी, दुमका डॉ० राम प्रसाद, जिला सूचना एवं जनसम्पर्क पदाधिकारी रोहित कण्डुलना, जिला कार्यक्रम प्रबंधक राकेश आनंद, जिला डाटा प्रबंधक के०डी०सिंह एवं अस्पताल प्रबंधक सुदीप किस्कू आदि उपस्थित थे।

Related posts

दैनिक पञ्चांग : 11 मई 24

rktvnews

छोटी उम्र में आवाज, रैप और धुन से दुनिया के सामने पहचान बना रहे हैं रियल तनिष्क।

rktvnews

गिरीडीह:मादक पदार्थों की तस्करी एवं खेती की रोकथाम हेतु समाहरणालय सभागार में जिला स्तरीय (NCORD) समिति की बैठक हुई संपन्न।

rktvnews

बक्सर: जिलाधिकारी ने द्वितीय मतदान पदाधिकारियों का एम0पी0 उच्च विद्यालय, बक्सर में चल रहे प्रशिक्षण कार्य का निरीक्षण किया।

rktvnews

भोजपुर पुलिस ने अपराध के पूर्व अवैध हथियार के साथ 3 अपराधियों को किया गिरफ्तार।

rktvnews

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आईएनएस विक्रांत पर दिवाली मनाई।

rktvnews

Leave a Comment