RK TV News
खबरें
Breaking News

गढ़वा:मतदाता सूची विशेष गहन पुनरीक्षण की तैयारी के निमित्त बैठक का आयोजन।

मतदाता सूची मैपिंग कार्य से संबंधित प्रतिवेदन की समीक्षा करते हुए मैपिंग कार्य शीघ्र पूर्ण करने का निर्देश।

RKTV NEWS/गढ़वा (झारखंड)18 मार्च।जिला निर्वाचन पदाधिकारी -सह- उपायुक्त, गढ़‌वा दिनेश यादव की अध्यक्षता में आगामी मतदाता सूची विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) की तैयारी के निमित्त समीक्षा हेतु बैठक आयोजित हुई, वर्ष 2003 में प्रकाशित मतदाता सूची का वर्तमान मतदाता सूची के साथ मैपिंग कार्य विधानसभा वार निर्वाचन क्षेत्रों में किये जा रहे कार्यों की समीक्षा की गई। इस संदर्भ में जिला उप निर्वाचन पदाधिकारी सुशील कुमार राय द्वारा मतदाता सूची का विशेष गहन पुनरीक्षण के Phase-2 हेतु निर्गत निदेश के आलोक में मतदाताओं की सुविधा को ध्यान में रखते हुए अब तक किए गए कार्यों के अद्यतन प्रतिवेदन उपलब्ध कराया गया। एसआईआर के अंतर्गत किए जाने वाले कार्यों से लोगों को अवगत कराते हुए इस कार्य को शीघ्र पूर्ण करने का निर्देश दिया गया। जिला उप निर्वाचन पदाधिकारी द्वारा विधानसभा स्तर से माँग किये गये विभिन्न प्रतिवेदनों की अद्यतन स्थिति से अवगत कराया गया। उन्होंने बताया कि विशेष गहण पुनरीक्षण हेतु मतदाताओं को ए,बी,सी,डी एवं ई कैटेगरी में बांटा गया है। इस दौरान मतदाता सूची के मैपिंग कार्य के अंतर्गत उपरोक्त कैटेगरी के अंतर्गत किए गए विभिन्न कार्यों यथा- Category-A, B, C, D & E के चिन्हित मतदाताओं की सूची, Absent, Shifted, Dead Electors की सूची समेत मतदान केन्द्रों के Rationalization, नवगठित मतदान केन्द्रों पर बी०एल०ओ० एवं पर्यवेक्षक की नियुक्ति, बी०एल०ओ० के साथ सम्बद्ध स्वयंसेवक (Volunteer) की सूची एवं ELC (Electoral Literecy Club) Social media handals से संबंधित प्रतिवेदन की अद्यतन स्थिति से अवगत कराया गया। जिला निर्वाचन पदाधिकारी द्वारा समीक्षा के दौरान 30% से कम इलेक्टर मैपिंग वाले विधानसभा क्षेत्र को कार्य शीघ्र पूरा करने हेतु ERO/AERO एवं संबंधितों को निर्देशित किया गया। जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने कहा कि बैठक की अगली तिथि तक एसआईआर के प्रत्येक कैटेगरी अंतर्गत कार्य में अपेक्षित प्रगति आवश्यक है। इसके अतिरिक्त बताया गया कि BLA (Booth Level Agent) की नियुक्ति हेतु सभी मान्यताप्राप्त राजनैतिक दल के प्रतिनिधियों से पूर्व में भी कई बार अनुरोध किया गया है। अबतक कुछेक राजनैतिक पार्टी द्वारा ही 80-गढ़वा विधानसभा में 437 मतदान केन्द्रों के लिए बी०एल०ए० की नियुक्ति कर सूची उपलब्ध करायी गयी है। शेष सभी मान्यताप्राप्त राजनैतिक दल से बी०एल०ए० की नियुक्ति कर सूची अप्राप्त है, जिन्हे निश्चित रूप से जल्द ही सूची उपलब्ध कराने की बात कही गई।
उक्त बैठक में अनुमंडल पदाधिकारी गढ़वा संजय कुमार, अनुमंडल पदाधिकारी श्री बंशीधर नगर प्रभाकर मिर्धा, जिला उप निर्वाचन पदाधिकारी सुशील कुमार राय समेत विभिन्न मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के प्रतिनिधीगण आदि उपस्थित थें।

Related posts

गिरीडीह:जिला नियोजनालय द्वारा युवाओं को करियर मार्गदर्शन एवं रोजगार अवसरों से अवगत कराने के उद्देश्य से सुभाष इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी में आयोजित कैरियर काउंसलिंग कम रेजिस्ट्रेशन कैम्प सफलतापूर्वक संपन्न।

rktvnews

भोपाल:दुष्यंत संग्रहालय में साहित्यकार डॉक्टर अर्जुन दास खत्री के जन्मदिवस पर किया गया स्मरण।

rktvnews

भोजपुर : शाहपुर मे महिला व बाल सशक्तिकरण पर वाद-विवाद प्रतियोगिता आयोजित।

rktvnews

भोजपुर : दीपंकर भट्टाचार्य, कुणाल, सुदामा प्रसाद पहुंचे जवइनिया।

rktvnews

उज्जैन:रक्षा सूत्र केवल एक धागा नहीं संकल्प है लाड़ली बहनों की रक्षा का , सहयोग का और स्वप्नों की पूर्ति का:मुख्यमंत्री डॉ यादव

rktvnews

दैनिक पञ्चांग : 07 जनवरी 25

rktvnews

Leave a Comment