RK TV News
खबरें
Breaking Newsमनोरंजन

गंगोत्सव के मंच पर “राजा महाराजा” सम्मेलन में घरानेदार कलाओं की खुश्बू

हर्षिता और रूपा ने कथक में दिखायी मां गंगा की कथा

RKTV NEWS/ अनिल सिंह,05 मई।गंगा की अविरल धारा के साथ भारतीय मौलिक कलाओं की धारा प्रवाहित हुई। आईडीपीटीएस के तत्वाधान में पटना के कलक्ट्रीएट घाट पर आयोजित गंगोत्सव की नौवीं संध्या में राजा महाराज समागम आकर्षण का केंद्र रहा। इस अवसर तीन राज घरानों के विख्यात शख्शियत शामिल हुये। इस अवसर पर भदौरिया राजवंश इंदौरी के श्रीमंत जोगिंदर सिंह भदौरिया व तोमर राजवंश, मुरैना के श्रीमंत सुरेन्द्र सिंह तोमर, मुख्य अतिथि श्री राकेश जैन व श्री राम मंदिर न्यास बोर्ड के माननीय सदस्य श्री कामेश्वर चौपाल की गरिमामयी उपस्थिति में गंगा महाआरती का अद्भुत प्रदर्शन हुआ। आगत अतिथियों ने गंगा आरती कर मां गंगा की स्वच्छता का संकल्प लिया।गंगोत्सव के सह संयोजक अमरेश पाण्डेय, सर्वेश राय व सरोज मिश्रा ने आगत अतिथियों का स्वागत किया। गंगा के पावन तट पर घरानों का संगीत प्रवाहित हुआ। लखनऊ घराने की कथक नृत्यांगना कुमारी रूपा ने कथक प्रस्तुति की शुरुआत आनंद तांडव से करते हुये डिमिक डिमिक डमरू कर बाजे से करते हुये धमार ताल में उपज, ठाट, आमद, परन् ,तिहाई व ठुमरी डगर बीच कैसे चलूँ मग रोके कन्हैया बे पीर पर भाव अभिनय प्रस्तुत कर समां बांधा। वहीं कथक नृत्यांगना हर्षिता विक्रम ने तीनताल में पारंपरिक कथक अष्टनायिका के भाव अभिनय से दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। वहीं गुरु बक्शी विकास के निर्देशन में शालिनी महाराज एवं समूह ने कथक शैली में गंगा अवतरण प्रस्तुत कर गंगा के मर्म को व्यक्त किया। इस नाटिका के द्वारा नदियों को स्वच्छ रखने की चेतना को जागृत करने का प्रयास सराहनीय रहा। कथक नर्तक अमित कुमार, रविशंकर, मीनाक्षी पाण्डेय, कुमारी संजना, खुशी कुमारी गुप्ता सलोनी, स्नेहा पाण्डेय, मुस्कान ने कथक की मुद्राओं व भाव भंगिमाओं से अमिट छप छोड़ी। इस महोत्सव में आचार्य वाला जी ने मां गंगा का आह्वान वैदिक मंत्रों के साथ किया। वहीं मुंबई से पधारे तारक मेहता का उल्टा चश्मा के अभिनेता श्री संजय वर्मा ने नारदमुनि के अभिनय द्वारा गंगा की कथा को प्रस्तुत किया। मंच संचालन हरिशंकर तिवारी व धन्यवाद ज्ञापन मुख्य संयोजक कैप्टन प्रवीण कुमार ने किया।

Related posts

दिल्ली से राजस्थान भ्रमण के लिए रवाना हुई पैलेस ऑन व्हील्स,राजस्थान की कला, संस्कृति और विरासत से रूबरू होंगे यात्री।

rktvnews

भोजपुर:एसबी कॉलेज के राष्ट्रीय सेवा योजना ईकाई 2 द्वारा सात दिवसीय विशेष आवासीय शिविर आयोजित।

rktvnews

सारण:कालाजार उन्मूलन को लेकर जेनेवा स्विट्जरलैंड की टीम ने सारण में किया निरीक्षण।

rktvnews

झारखंड:मुख्यमंत्री ने नशा मुक्त झारखंड अभियान को मजबूती देने के लिए छह जागरूकता रथ को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना।

rktvnews

राजस्थान:कमजोर आय वर्ग के 12,554 नवीन आवासों की प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) के तहत मिली स्वीकृति।

rktvnews

पटना:महिला दिवस पर आयोजित समारोह में दिखी महिला सशक्तिकरण की झलक।

rktvnews

Leave a Comment