RK TV News
खबरें
Breaking News

बिहार की बौद्धिक परंपरा पांडुलिपियाँ, चित्र एवं अभिलेख” विषयक प्रदर्शनी आयोजित।

आरा/भोजपुर (डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा)17 मार्च।राष्ट्रीय पाण्डु लिपि सर्वेक्षण संस्कृति मंत्रालय, भारत सरकार के द्वारा 16 मार्च को बिहार राज्य अभिलेखागार निदेशालय, खुदाबख्श ओरिएटल पब्लिक लाइब्रेरी एवं बिहार संग्रहालय के संयुक्त तत्वावधान में “बिहार की बौद्धिक परंपराः पाण्डुलिपि, चित्र एवं अभिलेख” विषय पर एक विशेष प्रदर्शनी का आयोजन किया गया ।
उ‌द्घाटन करते हुए डॉ. कृष्ण कुमार, निदेशक, कला एवं संस्कृति विभाग, बिहार ने कहा कि राष्ट्रीय पाण्डुलिपि सर्वेक्षण कार्यक्रम के अंतर्गत बिहार में इस प्रदर्शनी का आयोजन किया गया । राहुल सांकृत्यायन का जीवन पांडुलिपियों के अध्ययन एवं संरक्षण से जुड़ा रहा था।उनके संग्रह को पटना संग्रहालय में सुरक्षित रखा गया है। जिस पर शोध एवं अध्ययन का कार्य किया जा रहा है। अभिलेख निदेशक मो. फैसल अब्दुल्लाह ने कहा कि प्रदर्शनी में प्रदर्शित पाण्डु लिपि, चित्र एवं अभिलेखों से बिहार की बौद्धिक परंपरा से जनमानस परिचित होगा और इस ज्ञान को विश्व में प्रसारित करने के लिए इस पर शोध एवं अध्ययन होगा।
कार्यक्रम का उ‌द्देश्य बिहार की समृद्ध बौद्धिक, सांस्कृतिक तथा अभिलेखीय धरोहर को जनसामान्य, शोधार्थियों एवं विद्यार्थियों के समक्ष प्रस्तुत करना था। पटना संग्रहालय के बिहार रिसर्च सोसाइटी में प्राचीन पाण्डुलिपियों का अ‌द्वितीय संग्रह है।राहुल सांकृत्यायन द्वारा लाए गए पाण्डुलिपियां बौद्ध शिक्षा को समर्पित है। प्रदर्शनी में 36 विषयों पर केन्द्रित 72 पाण्डुलिपियों के डिजिटल अभिलेख को शामिल किया गया है।बौद्धों के कुछ लोकप्रिय जीवनी में से प‌द्मसंभव की जीवनी, चतुर्थ दलाई लामा की जीवनी, 12 वें दलाई लामा की जीवनी तथा शक्य मुनि की जीवनी आदि को प्रदर्शनी में स्थान दिया गया है।
चैरासी बुद्ध एंव सिद्धों की पाँच चित्रित पाण्डुलिपियों की प्रदर्शनी विषेष आकर्षण है। भारत और तिब्बती बौद्ध परंपराओं में विषेषकर वज्रयान परंपरा में चैरासी महासिद्ध का विवरण मिलता है। “महासिद्ध” से उन महान योगियों को विभूषित किया गया है, जिन्होंने साधना, योग और तंत्र के माध्यम से अलौकिक शक्तियाँ (सिद्धियाँ) प्राप्त की थी। अतः कई विषयों के दुर्लभअभिलेख एवं चित्रों को प्रदर्शित किया गया है और आशा है कि शोधार्थी और अन्य दर्शक लाभान्वित होगें।
खुदा बख्श ओरिएंटल पब्लिक लाइब्रेरी में भागवत पुराण (1748) के चित्रांकित फोलियो विशेष आकर्षण का केंद्र रहे, जिनमें भगवान कृष्ण के जीवन से जुड़े विभिन्न प्रसंग जैसे-गोपियों द्वारा यशोदा से शिकायत, कृष्ण का ग्वाल-बालों के साथ भोजन करना, कालिया नाग का दमन, गोवर्धन पर्वत धारण करना तथा रास लीला के दृश्य शामिल हैं।
इसके अतिरिक्त “श्री स्तोत्र” (लगभग 1830-50) से महर्षि वेदव्यास, हनुमान तथा अर्धनारीश्वर के चित्र, श्रीमद्भगवद्‌गीता (1797) में कृष्ण द्वारा अर्जुन को उपदेश देते हुए दृश्य तथा रामायण (1778) से राम, सीता, लक्ष्मण, भरत एवं शत्रुघ्न से संबंधित चित्र भी प्रदर्शनी का हिस्सा रहे। रामायण से संबंधित एक एल्बम से लिए गए चित्रों में राम विवाह, सीता अपनी सखियों के साथ तथा पंचवटी में राम, सीता और लक्ष्मण के वनवास के दृश्य भी दर्शाए गए।
प्रदर्शनी में बिहार के इतिहास से संबंधित अनेक महत्वपूर्ण एवं दुर्लभ अभिलेखों का प्रदर्शन किया गया, विशेष रूप से बाबू कुंवर सिंह तथा 1857 के स्वतंत्रता संग्राम से संबंधित दस्तावेजों को प्रमुखता से प्रदर्शित किया गया।
प्रदर्शनी में डुमरांव, बक्सर के राजाओं एवं बाबू कुंवर सिंह के परिवार का वंशावली चार्ट भी है। 1858 में शाहाबाद के कलेक्टर द्वारा पटना प्रमंडल के कमिश्नर को लिखा गया एक महत्वपूर्ण पत्र भी प्रदर्शित किया गया, जिसमें कुंवर सिंह एवं अमर सिंह की संपत्तियों तथा डुमरांव राज, बक्सर और जगदीशपुर परिवार की उत्पत्ति का ऐतिहासिक विवरण दिया गया है।
इस कार्यक्रम में रणवीर सिंह राजपूत, अशोक कुमार सिन्हा, सुनील कुमार झा, मो. असगर आदि सम्मिलित हुए । कार्यक्रम को सफल बनाने में उदय कुमार ठाकुर, सहायक अभिलेख निदेशक, डॉ. रश्मि किरण, डॉ. भारती शर्मा, डॉ. शारदा शरण, रामकुमार सिंह, डॉ. पल्लवी आनन्द, सरपंच राम, मो. असलम, पुराभिलेखपाल एवं प्रोग्रामर ने विशेष योगदान दिया ।

Related posts

मध्यप्रदेश:पुलिस ने नक्सलवाद को जड़ से उखाड़ फेंकने का पराक्रम दिखाया- मुख्यमंत्री डॉ. यादव

rktvnews

अवैध अफीम की खेती के विनष्टीकरण तथा निषिद्ध मादक पदार्थों को रोकने हेतु की गई कार्रवाई की हुई समीक्षा।

rktvnews

पूर्वी चंपारण:जिले के 30 फाइलेरिया पीड़ित मरीजों के बीच एमएमडीपी किट वितरित।

rktvnews

साहित्य सम्मेलन में काव्य-पुस्तक ‘दो भिक्षुणियाँ’ का हुआ लोकार्पण, हुई कवि-गोष्ठी।

rktvnews

भोजपुर: विश्व रक्तदान दिवस पर रक्तदाताओं का किया गया सम्मान।

rktvnews

भोजपुर:भाकपा माले की टीम ने आरा प्रखंड के बाढ क्षेत्र का दौरा किया।

rktvnews

Leave a Comment