RK TV News
खबरें
Breaking Newsअपराध

भोजपुर : युवक की गोली मारकर हत्या! मृतक बनाही गाँव का है निवासी।

शाहपुर/भोजपुर (राकेश मंगल सिन्हा) 16 मार्च। भोजपुर जिला के शाहपुर थाना क्षेत्र के बनाही गाँव मे एक युवक का शव मिलने से अफरातफरी मच गई। घटना की सूचना मिलते ही शाहपुर थानाध्यक्ष इंस्पेक्टर राजेश मालाकार ने पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुँच कर एक युवक का शव बनकट और बनाही रोड के बीच चिलुहा के पास से बरामद किया। मृतक की पहचान सुमित कुमार पांडे (18 वर्ष) के रूप मे की गई है। वह बनाही गाँव के राजू पांडे का पुत्र बताया जाता है। घटना की जानकारी जंगल के आग की तरह फैल गई। देखते ही देखते घटनास्थल पर काफी संख्या मे लोगों की भीड़ इकट्ठा हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे मे लेकर कानूनी प्रक्रिया के बाद शव को अंत्यपरीक्षण हेतू आरा सदर अस्पताल भेज दिया। थानाध्यक्ष इंस्पेक्टर राजेश मालाकार ने बताया कि युवक की गोली मारकर हत्या की गई है। उन्होंने बताया कि मृतक के परिजनों द्वारा अभी बयान दर्ज नहीं कराया गया है। पुलिस घटना का कारण पता लगाने मे लगी है और घटना के संबंध मे जानकारी इकट्ठा कर रही है। बताया जाता है कि मृतक के पिता बाहर रहकर प्राइवेट नौकरी करते हैं। मृतक दो भाईयों मे छोटा था। मिली जानकारी के अनुसार मृतक सुमित कुमार पांडे कल ही अपने मामा के घर से अपने गाँव बनाही आया था। घटना की सूचना मिलते ही मृतक के घर मे चीख पुकार और हाहाकार मच गया। परिजनों का रोते-रोते बुरा हाल है। परिवार मे कोहराम मचा हुआ है और सभी सदमे मे हैं।

Related posts

चतरा:उपायुक्त ने मतदाता सूची पुनरीक्षण कार्यक्रम 2024 के तहत चल रहे कार्यों को लेकर गिद्धौर प्रखंड, चतरा, व पत्थलगडा प्रखण्ड के बिरहोर टोला में लगाए गए शिविर का किया निरीक्षण।

rktvnews

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने भारत छोड़ो आंदोलन में भाग लेने वाले स्वतंत्रता सेनानियों को श्रद्धांजलि अर्पित की।

rktvnews

प्रधानमंत्री ने दिव्या देशमुख को फिडे महिला विश्व शतरंज चैंपियन 2025 बनने पर बधाई दी।

rktvnews

जसम द्वारा कवि वल्लभ के तीसरे कविता संग्रह “पोतराज” का लोकार्पण।

rktvnews

प्रधानमंत्री ने बालासाहेब ठाकरे को उनकी जयंती पर श्रद्धांजलि अर्पित की।

rktvnews

अत्याधुनिक कृषि मशीनरी के प्रदर्शन में किसान दिखे उत्साहवर्धक – स्मार्ट फार्म में किसानों के लिए विश्वस्तरीय नवीनतम तकनीकों का प्रदर्शन — कृषि एवं पशुपालन मंत्री

rktvnews

Leave a Comment