RK TV News
खबरें
Breaking News

पूर्वी सिंहभूम:उपायुक्त कर्ण सत्यार्थी की अध्यक्षता में शिक्षा विभाग की समीक्षा बैठक आयोजित।

RKTV NEWS/जमशेदपुर ( पूर्वी सिंहभूम)14 मार्च।उपायुक्त कर्ण सत्यार्थी की अध्यक्षता में शिक्षा विभाग की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में विद्यालयों में संचालित विभिन्न योजनाओं, आधारभूत संरचना तथा विद्यार्थियों को सरकारी योजनाओं से जोड़ने से संबंधित बिंदुओं पर समीक्षा की गई।
उपायुक्त ने कहा कि सरकार की योजनाओं का लाभ विद्यार्थियों तक पहुंचाने के लिए बैंक खाता, आधार पंजीकरण एवं जन्म प्रमाण पत्र का न होना गंभीर विषय है। उन्होंने विशेष रूप से मुसाबनी एवं चाकुलिया प्रखंड में बैंक, शिक्षा विभाग के पदाधिकारी तथा प्रखंड प्रशासन को आपसी समन्वय स्थापित करते हुए आवश्यकता अनुसार विशेष शिविर आयोजित कर बच्चों का बैंक खाता खुलवाने, आधार पंजीकरण तथा पंचायत सचिव को जन्म प्रमाण पत्र हेतु कैम्प के माध्यम से प्रमाण पत्र की आवश्यक कार्रवाई करने का निर्देश दिया।
बैठक में शिक्षा विभाग के कनीय अभियंताओं को निर्देश दिया गया कि विभिन्न मदों से विद्यालयों में आधारभूत संरचना के विकास एवं जीर्णोद्धार के लिए स्वीकृत योजनाओं की प्रगति सुनिश्चित करने हेतु नियमित फील्ड विजिट करें तथा निर्माण कार्यों में अपेक्षित प्रगति लाएं। अधूरे निर्माण कार्यों को शीघ्र पूर्ण कराने के लिए उन्हें अल्टीमेटम देते हुए कहा गया कि निर्धारित समयसीमा में कार्य पूर्ण नहीं होने की स्थिति में कार्रवाई के लिए तैयार रहें।
उपायुक्त ने शिक्षकों की बायोमेट्रिक उपस्थिति को शिक्षा विभाग के पोर्टल में अनिवार्य रूप से दर्ज करने का निर्देश दिया। इसके अतिरिक्त मुख्यमंत्री छात्रवृत्ति योजना, पोशाक एवं पुस्तक वितरण, सेंट्रलाइज्ड मिड-डे मील किचन का दायरा बढ़ाने तथा विद्यालयों के जीर्णोद्धार हेतु प्राथमिकता सूची तैयार करने सहित अन्य महत्वपूर्ण विषयों पर निर्देश दिया गया।
बैठक में जिला शिक्षा पदाधिकारी मनोज कुमार, जिला शिक्षा अधीक्षक आशीष पांडेय एवं सभी प्रखंड शिक्षा प्रसार पदाधिकारी उपस्थित थे।

Related posts

राजस्थान विश्वविद्यालय में छत्रपति शिवाजी महाराज की जयंती समारोह आयोजित।

rktvnews

बागपत:जिलाधिकारी ने जौनमाना के तालाब का किया स्थलीय निरीक्षण!ग्राम पंचायत सचिव पाए गए अनुपस्थित जिलाधिकारी ने कार्यवाही के दिए निर्देश।

rktvnews

दैनिक पञ्चांग: 10 फरवरी 24

rktvnews

यूथ हॉस्टल भोजपुर यूनिट ने बिहार के राज्यपाल को किया सम्मानित।

rktvnews

उत्तर प्रदेश: गोरखपुर:छठ महापर्व पर उगते हुए सूर्य को व्रती महिलाओं ने दिया अर्घ्य।

rktvnews

भोजपुर : शाहपुर मे पं दीनदयाल उपाध्याय की जयंती मनी।

rktvnews

Leave a Comment