RK TV News
खबरें
Breaking Newsशिक्षा

भोजपुर:डीएवी पब्लिक स्कूल्स, बिहार प्रक्षेत्र के आठवीं बोर्ड का परीक्षा परिणाम जारी।

बी एस डीएवी के अनुभव कुमार और आर्यन मिश्र बने जोनल टॉपर।

डीएवी बिहार प्रक्षेत्र-जे के कुल-9 विद्यालयों में बी एस डीएवी द्वितीय स्थान पर।

RKTV NEWS/आरा(भोजपुर)14 मार्च।आज स्थानीय बी एस डीएवी पब्लिक स्कूल में आठवीं के बच्चों के लिए सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। विदित हो कि डीएवी प्रबंधन देश स्तर पर आठवीं बोर्ड का आयोजन करता है। इस क्रम में शैक्षणिक सत्र 2025-26 की परीक्षा के परिणाम आ चुके हैं। डीएवी स्कूल्स,बिहार प्रक्षेत्र- ‘जे’ के कुल 9 विद्यालयों में बी एस डीएवी. पब्लिक स्कूल, आरा के बच्चों ने दूसरा स्थान प्राप्त किया है। बक्सर, पुसौली, कोचस , मोहनिया, डुमराँव, पीरो, शाहपुर तथा आरा में संचालित हो रहे कुल 9 विद्यालयों में बी एस डीएवी आरा के बच्चों को मिली यह सफलता एक बड़ी व चुनौती पूर्ण सफलता रही है। यहाँ के आठवीं कक्षा के कुल 277 विद्यार्थी बोर्ड में शामिल हुए। इनमें से 33 बच्चों ने 90+, 62 बच्चों ने 80+, 93 बच्चों ने 70+, 46 बच्चों ने 60+ तथा 43 बच्चों ने 50+ से अधिक प्रतिशत अंक प्राप्त किये। Viii’E’के अनुभव कुमार ने 97.57% तथा Viii’B’ के आर्यन मिश्र ने 97.50% अंक प्राप्त कर प्रक्षेत्रीय स्तर पर श्रेष्ठ प्रदर्शन किया।
इस खुशी में प्राचार्या नीशू जायसवाल ने सभी बच्चों और उनके अभिभावकों का फूल-मालाओं से स्वागत किया और बच्चों का मुँह मीठा कराया। प्राचार्या ने अभिभावकों के विश्वास और सहयोग के प्रति अपनी कृतज्ञता जाहिर करते हुए कहा कि डीएवी संस्थान देश के सर्वाधिक प्राचीन व अग्रणी शिक्षण संस्थानों में एक है। बी एस डीएवी आरा, भोजपुर जनपद के अभिभावकों और बच्चों के लिए प्रत्येक स्थिति में सकारात्मक पहल करते रहेगा। प्राचार्या ने इस अवसर पर निचली कक्षा के सभी विद्यार्थियों को भी संबोधित करते हुए परिश्रम व लगन से पढा़ई में लगे रहने की प्रेरणा दी। इस सफलता के लिए बच्चों, उनके अभिभावकों और शिक्षकों को प्रक्षेत्रीय अधिकारी वी आनंद कुमार ने भी बधाइयाँ दी है।

Related posts

वैशाली: उर्जा, योजना एवं विकास विभाग मंत्री बिहार सरकार- सह-वैशाली जिला प्रभारी मंत्री बिजेंद्र प्रसाद यादव के द्वारा झंडोत्तोलन किया गया।

rktvnews

भोपाल:मुक्तिबोध सृजन पीठ द्वारा आयोजित दो दिवसीय व्याख्यान माला में कवि गोष्ठी का आयोजन सम्पन्न।

rktvnews

भोजपुर:कारगिल विजय दिवस पर संभावना विद्यालय में पूर्व सैनिकों व वीरांगनाओं का हुआ सम्मान।

rktvnews

देवघर:सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश आर. महादेवन ने बाबा बैद्यनाथ मंदिर में की पूजा अर्चना।

rktvnews

भोजपुर: वरिष्ठ कांग्रेसी नेता पुत्र को गोली मारने की घटना दुखद: अशोक राम

rktvnews

छत्तीसगढ़ : राज्य के 11 जिलों को भारत सरकार से मिला कैटरेक्ट ब्लाइंडनेस बैकलॉग फ्री स्टेटस (सीबीबीएफएस)

rktvnews

Leave a Comment