RK TV News
खबरें
Breaking Newsअपराध

महिला कर्मचारी से अशोभनीय व्यवहार का दोषी कर्मचारी निलंबित।

अजमेर/राजस्थान 24 जून।अजमेर विद्युत वितरण निगम लिमिटेड ने महिला कार्मिक से अभद्र व अशोभनीय व्यवहार के दोषी कर्मचारी नारायण लाल अहीर पर सख्त कार्यवाही करते हुए उसे निलंबित किया है। निलंबन काल में अहीर का मुख्यालय झुंझुनू रहेगा।
प्रकरण की विस्तृत जानकारी देते हुए प्रबंध निदेशक एन एस निर्वाण ने बताया कि सहायक अभियंता कार्यालय मादड़ी उदयपुर में कार्यरत महिला कार्मिक की शिकायत पर उदयपुर के अधीक्षण अभियंता को प्रकरण की जांच करने के लिए निर्देशित किया गया था। जांच में प्राप्त तथ्यों के आधार पर सहायक अभियंता मादड़ी कार्यालय के ड्राइवर नारायण लाल अहीर के विरुद्ध सख्त कार्रवाई करते हुए, निगम प्रशासन ने निलंबित कर इसका मुख्यालय अधीक्षण अभियंता कार्यालय झुंझुनू किया है। नारायण लाल ने इससे पहले भी अशोभनीय बातों के लिए माफी मांगी थी और यह बातचीत में ज्यादातर गाली गलौज भी करता रहता है। निगम प्रशासन ने दोषी कार्मिक के खिलाफ सख्त कार्रवाई कर एक कड़ा संदेश दिया है।

Related posts

केंद्रीय अप्रत्यक्ष कर एवं सीमा शुल्क बोर्ड (सीबीआईसी) ने वस्तु एवं सेवा कर (जीएसटी) के 8 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में फिटनेस और जीएसटी जागरूकता पहल ‘संडे ऑन साइकिल’ का आयोजन किया।

rktvnews

प्रधानमंत्री ने अयोध्या धाम जंक्शन रेलवे स्टेशन का उद्घाटन किया।

rktvnews

महिला कॉलेज में “कबाड़ से जुगाड़”पर छात्राओं ने लगाई प्रदर्शनी।

rktvnews

भोजपुर : लाठी डंडे से पीटकर महिला की हत्या, एक अभियुक्त गिरफ्तार।

rktvnews

राष्ट्रीय लोक अदालत सफलता पूर्वक संपन्न!1323 मामलों का किया गया निष्पादन।

rktvnews

जल संरक्षण पर भोजपुर जिले के आरा में महिला महाविद्यालय में क्विज प्रतियोगिता आयोजित।

rktvnews

Leave a Comment