RK TV News
खबरें
Breaking Newsराजनीति

भोजपुर:23–24 मार्च को नागरी प्रचारिणी में होगा भाकपा-माले का 14वां जिला सम्मेलन, प्रतिनिधि चयन हेतु नामांकन प्रक्रिया कल से शुरू: दिलराज प्रीतम

आरा/भोजपुर (डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा)13 मार्च।भाकपा-माले के जिला कार्यालय सचिव दिलराज प्रीतम ने एक प्रेस विज्ञप्ति जारी कर पत्रकारों को बताया कि 23–24 मार्च को नागरी प्रचारिणी सभागार में होने वाले पार्टी के 14वें जिला सम्मेलन के लिए प्रतिनिधियों के चयन की चुनाव प्रक्रिया कल से शुरू होगी।
उन्होंने बताया कि प्रतिनिधि चुनाव के लिए 14 से 16 मार्च तक नामांकन पत्र दाखिल किए जाएंगे। 17 मार्च को नामांकन पत्रों की जांच (स्क्रूटिनी) और नाम वापसी की प्रक्रिया पूरी की जाएगी। इसके बाद 19 मार्च को सुबह 7 बजे से शाम 4 बजे तक मतदान और मतगणना होगी।
उन्होंने कहा कि भाकपा-माले अपने संगठनात्मक ढांचे को मजबूत करने के लिए लोकतांत्रिक प्रक्रिया का पालन करते हुए यह चुनाव करवा रही है। आगामी जिला सम्मेलन में देश में बढ़ते फासीवादी हमलों के खिलाफ प्रतिरोध को तेज करने तथा वर्तमान राजनीतिक परिस्थितियों का मूल्यांकन करते हुए जनता के ज्वलंत मुद्दों पर आंदोलनात्मक कार्यभार तय करेगी।

Related posts

भोजपुर:161 किलो गांजा के साथ चार गांजा तस्कर गिरफ्तार।

rktvnews

भोजपुर : डीएम के निर्देश पर बाढ़ प्रभावित क्षेत्र के विद्यालय हुए बंद।

rktvnews

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने श्री गुरू सिंह सभा देहरादून द्वारा सिख समुदाय में होने वाले ‘आनन्द कारज’ की रजिस्ट्रेशन व्यवस्था लागू करने के उपलक्ष्य में आयोजित सम्मान समारोह कार्यक्रम में प्रतिभाग किया।

rktvnews

भोजपुर:संपूर्ण क्रांति दिवस पर लोक नायक जयप्रकाश नारायण की प्रतिमा पर किया गया माल्यार्पण।

rktvnews

दुमका:79वें स्वतंत्रता दिवस पर प्रमंडलीय आयुक्त ने किया झंडोतोलन।

rktvnews

मध्यप्रदेश एवं छत्तीसगढ़ संयुक्त रूप से सामाजिक तथा सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित करें – मुख्यमंत्री डॉ. यादव

rktvnews

Leave a Comment