RK TV News
खबरें
Breaking News

चतरा:सीएसआर कार्यों की प्रगति को लेकर उपायुक्त की समीक्षात्मक बैठक संपन्न।

RKTV NEWS/चतरा (झारखंड)12 मार्च।समाहरणालय स्थित सभाकक्ष में उपायुक्त कीर्तिश्री जी की अध्यक्षता में कॉरपोरेट सोशल रिस्पॉन्सिबिलिटी (सीएसआर) से संबंधित कार्यों की समीक्षात्मक बैठक आयोजित की गई। बैठक में जिले में विभिन्न कंपनियों द्वारा सीएसआर मद से संचालित एवं प्रस्तावित कार्यों की प्रगति की विस्तार से समीक्षा की गई।
बैठक के दौरान सर्वप्रथम दिनांक 17 दिसंबर 2025 को आयोजित बैठक में दिए गए निर्देशों एवं उन पर हुई प्रगति की बिंदुवार समीक्षा की गई। समीक्षा के क्रम में उपायुक्त ने बताया कि चतरा जिले में सीएसआर मद के अंतर्गत कई महत्वपूर्ण कार्यों के क्रियान्वयन हेतु सीसीएल, एनटीपीसी, एनएचएआई, इरकॉन सहित अन्य परियोजना कंपनियों को विभिन्न दायित्व सौंपे गए थे।
समीक्षा के दौरान यह जानकारी दी गई कि कुछ प्रस्तावित परियोजनाओं को संबंधित कंपनियों के बोर्ड की बैठक में अनुमोदन प्राप्त हो चुका है। उपायुक्त ने निर्देश दिया कि ऐसे सभी कार्यों के लिए यथाशीघ्र एमओयू की प्रक्रिया पूर्ण की जाए ताकि कार्यों का क्रियान्वयन समयबद्ध तरीके से प्रारंभ किया जा सके। वहीं अन्य लंबित प्रस्तावों को भी शीघ्र संबंधित कंपनियों के बोर्ड से स्वीकृति प्राप्त कराने का निर्देश दिया गया।
उपायुक्त ने सीएसआर मद से संचालित योजनाओं की नियमित निगरानी सुनिश्चित करने पर बल देते हुए कंपनी प्रतिनिधियों को आवश्यक समन्वय स्थापित कर कार्यों को शीघ्र धरातल पर उतारने का निर्देश दिया। साथ ही सीएसआर प्रभारी को सभी प्रस्तावित एवं प्रगति पर चल रहे कार्यों का सतत फॉलोअप करते हुए समय-समय पर अद्यतन प्रतिवेदन उपलब्ध कराने का निर्देश दिया गया।
बैठक में सिविल सर्जन चतरा डॉ. जगदीश प्रसाद, जिला खनन पदाधिकारी मनोज टोप्पो, अनुमंडल पदाधिकारी सिमरिया सह जिला परिवहन पदाधिकारी महेश्वरी प्रसाद, जिला सूचना विज्ञान पदाधिकारी, जिला शिक्षा अधीक्षक सहित विभिन्न परियोजनाओं एवं कंपनियों के प्रतिनिधि, जिला स्तरीय पदाधिकारी तथा अन्य संबंधित उपस्थित थे।

Related posts

भोपाल:सेवानिवृत्त पुलिस महानिदेशक एच.एम. जोशी के 100वें जन्मदिवस पर आयोजित हुआ सम्मान समारोह।

rktvnews

गढ़वा:गणतंत्र दिवस मुख्य समारोह को लेकर परेड का अंतिम पूर्वाभ्यास संपन्न।

rktvnews

रायपुर : समाज के अंतिम व्यक्ति का उत्थान करने से होगा देश का उत्थान: रमेन डेका

rktvnews

बांग्ला बोलने वाली ममता बनर्जी विद्वान तो भोजपुरी बोलने वाली राबड़ी देवी गंवार कैसे : डॉ अजय ओझा

rktvnews

इसी सत्र से नई बिल्डिंग में संचालित हो कन्या महाविद्यालय – जिला कलेक्टर

rktvnews

सारण:कलवार जायसवाल महासभा की अध्यक्षा प्रतिमा गुप्ता का मुकुट एवं माला पहनाकर ब्याहुत कलवार महासभा ने किया स्वागत।

rktvnews

Leave a Comment