RK TV News
खबरें
Breaking News

भोजपुर:प्रोजेक्ट बालिका+2 विद्यालय चरपोखरी में 7 निश्चय के तहत “आर्थिक हल, युवाओं को बल” कार्यक्रम का किया गया आयोजन।

RKTV NEWS/आरा (भोजपुर)12 मार्च।आज स्थानीय प्रोजेक्ट बालिका+2 विद्यालय चरपोखरी, भोजपुर के कला प्रेक्षागृह में, विकसित बिहार के 7 निश्चय “आर्थिक हल, युवाओं को बल” कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर विद्यालय परिवार के सभी सम्मानित शिक्षक शिक्षिका के साथ छात्राओं ने हिस्सा लिया। बिहार स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड योजना के बारे में गहराई से जानकारियां इस अवसर पर छात्राओं को दिया गया। प्रभारी प्रधानाध्यापक मनोज कुमार सिंह ने योजनान्तर्गत अच्छादित पाठ्यक्रमों की सूची के साथ साथ सभी योजनाओं के बारे में जानकारियां दी। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि एस . डब्ल्यू. ओ. राजीव कुमार ने मुख्यमंत्री सात निश्चय व स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड के बारे में गहराई से जानकारियां दी। अपने संबोधन क्रम में बोले हर विद्यार्थी को,इन योजनाओं के बारे में जानकारियां रखनी चाहिए,और इसका फायदा जीवन सार्थक बनाने के लिए प्रयोग में लाना चाहिए। इसी बीच सवाल और संवाद का दौर भी चला, वहीं गृह विज्ञान शिक्षिका पिंकी कुमारी, अंग्रेजी शिक्षिका अर्पिता यादव व अंग्रेजी शिक्षिका रविनंदनी ने बारी बारी से अपने वैचारिक व जवाब से छात्राओं को संबोधित किया। छात्राओं के कौशल प्रशिक्षण व सरकारी योजनाओं के बारे में जानकारियां भी दी। शिक्षिका रिंकी कुमारी, शिक्षिका अंशिका कुमारी, शिक्षिका रेणु कुमारी, हिन्दी शिक्षिका इन्दू कुमारी ने भी अपने विचारों को रखा और छात्राओं को समर्थ बनने के लिए प्रेरित किया। छात्राओं के तरफ से भी ढेरों ऐसे सवाल रखे गए जो छात्राओं के लिए बहुत जरूरी और सारगर्भित था। वहीं संगीत शिक्षक प्रमोद कुमार, रिंकल कुमारी, प्रीति कुमारी ने भी छात्राओं को संबोधित कर जीवन सार्थक बनाने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम में ढेरों ऐसी जानकारियां दी गई जो छात्र-छात्राओं के संदर्भ में उन्हें आत्मनिर्भर बनाने के लिए जरूरी था। कार्यक्रम का विधिवत संचालन चित्रकार कला शिक्षक रौशन राय ने किया। अपने संचालन क्रम में कहा कि छात्राओं को आत्मनिर्भर बनने के लिए खुद को जानना समझना बहुत जरूरी है।हम जब तक खुद पर काम नहीं करेंगे तब तक वैचारिक नवाचार वर्ग-कक्ष तक संचालित नहीं कर पाएंगे। छात्राओं को योजनाओं का लाभ उठाना चाहिए और आत्मनिर्भर बनना चाहिए। इस अवसर पर विद्यालय में उपस्थित एस. डब्ल्यू. ओ. पंकज कुमार ने भी छात्राओं को इन योजनाओं को अपने लिए प्रयोग में लाने के लिए प्रेरित किया। उपस्थित छात्राओं में मुख्य अनामिका कुमारी, साक्षी राज,निशा कुमारी, रौशनी खातून, मुस्कान कुमारी,किरण कुमारी,पुनम कुमारी, काजल कुमारी,सुरूची कुमारी, आयूषी राज,सुमन कुमारी,रोजी खातून, अनुष्का कुमारी, रौशनी कुमारी, काजल कुमारी आदि छात्राओं ने हिस्सा लिया।

Related posts

रायपुर : छत्तीसगढ़ विधानसभा निर्वाचन-2023 : आदर्श आचार संहिता प्रभावी होने के बाद से निगरानी दलों द्वारा कुल 38.35 करोड़ रुपए की नगदी और वस्तुएं जब्त।

rktvnews

अतीत की धरोहर को वर्तमान से जोड़ने की सराहनीय कोशिश है नवसज्जित गोलघर – मुख्यमंत्री डॉ. यादव

rktvnews

भोजपुर:प्रसिद्ध होटल व्यवसायी रोहित सिंह के आकस्मिक निधन पर बड़हरा विधायक ने व्यक्त की शोक संवेदना।

rktvnews

केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने जीएसटी भवन, तिरूपति के भूमि पूजन और शिलान्यास समारोह को वर्चुअल रूप में संबोधित किया।

rktvnews

पटना : मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने एशिया कप 2025 में भारतीय पुरुष हॉकी टीम को शानदार जीत के लिए दी बधाई और शुभकामनाएं।

rktvnews

स्टेट स्वीप आईकॉन मैथिली ठाकुर ने मतदाताओं को किया जागरूक।

rktvnews

Leave a Comment