RK TV News
खबरें
Breaking News

राजस्थान: हरिभाऊ किसनराव बागड़े ने राजस्थान के राज्यपाल पद की शपथ ली।

RKTVNEWS/जयपुर(राजस्थान )31 जुलाई। राजस्थान के मनोनीत राज्यपाल हरिभाऊ किसनराव बागड़े ने बुधवार को सांय 4 बजे राजभवन में राजस्थान के राज्यपाल पद की शपथ ली। श्री बागड़े ने हिन्दी में ईश्वर के नाम पर राज्यपाल पद की शपथ ली।
मुख्य न्यायाधिपति मनिन्द्र मोहन श्रीवास्तव ने श्री बागड़े को राज्यपाल पद की शपथ दिलाई। मुख्य सचिव सुधांश पंत ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु द्वारा जारी राज्यपाल की नियुक्ति का वारंट पढ़कर सुनाया। शपथ लेने के बाद राज्यपाल हरिभाऊ किसनराव बागड़े को राजभवन में गार्ड ऑफ ऑनर पेश किया गया।
इस मौके पर मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा, विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी, उप मुख्यमंत्री दीया कुमारी, डॉ. प्रेमचंद बैरवा, केन्द्रीय मंत्रीगण, राज्य मंत्री मण्डल के सदस्यगण, विधानसभा में प्रतिपक्ष नेता टीकाराम जूली तथा अन्य जन प्रतिनिधिगण, न्यायाधीशगण, प्रशासन व पुलिस के वरिष्ठ अधिकारीगण सहित अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

Related posts

गढ़वा :प्रशासनिक कारणों से जनसुनवाई कार्यक्रम स्थगित।

rktvnews

चतरा:उपायुक्त ने कृषि विज्ञान केंद्र चतरा का किया निरीक्षण।

rktvnews

जिलाधिकारी रीना जोशी ने वरदानी पार्क के सौंदर्यीकरण को लेकर वरदानी पार्क का स्थलीय निरीक्षण किया!

rktvnews

पटना : अर्बन सेमिनार मे शामिल हुए वार्ड पार्षद आशीष कुमार सिन्हा! भुवनेश्वर मे हुआ आयोजन।

rktvnews

BIZAMP – श्री फंड के माध्यम से उत्तर पूर्व क्षेत्र का व्यापार बढ़ाना, दीमापुर, नागालैंड में आयोजित पहला आउटरीच कार्यक्रम।

rktvnews

अमित शाह ने देशवासियों को अंतर्राष्ट्रीय मातृभाषा दिवस की शुभकामनाएँ दीं

rktvnews

Leave a Comment