RK TV News
खबरें
Breaking News

भोपाल:मंत्री विश्वास कैलाश सारंग ने किया रचना टॉवर का दौरा।

रचना टॉवर परिसर में होगा सौंदर्यीकरण, पार्क, ओपन जिम और पोल लाइट लगाने के निर्देश।

भोपाल/ मध्यप्रदेश( मनोज कुमार प्रसाद)12 मार्च ।सहकारिता, खेल एवं युवा कल्याण मंत्री विश्वास कैलाश सारंग ने बुधवार को नरेला विधानसभा अंतर्गत स्थित रचना टॉवर परिसर का दौरा कर क्षेत्र की व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने स्थानीय नागरिकों से चर्चा कर क्षेत्र की समस्याओं और आवश्यकताओं की जानकारी ली।
नागरिकों द्वारा क्षेत्र में बेहतर सार्वजनिक सुविधाओं और सौंदर्यीकरण की मांग को ध्यान में रखते हुए मंत्री श्री सारंग ने अधिकारियों को रचना टॉवर के समक्ष स्थित पेविंग के समीप सौंदर्यीकरण कार्य कराने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि इस स्थान को व्यवस्थित और आकर्षक रूप देने के लिए यहां पार्क का विकास किया जाएगा, जिससे क्षेत्र के नागरिकों को स्वच्छ और हरित वातावरण मिल सके।
मंत्री श्री सारंग ने निर्देश दिए कि पार्क के साथ ही यहां ओपन जिम की भी व्यवस्था की जाए, जिससे क्षेत्र के नागरिक नियमित रूप से व्यायाम कर सकें और स्वस्थ जीवनशैली को बढ़ावा मिल सके। उन्होंने कहा कि क्षेत्र में बढ़ती आबादी को देखते हुए इस प्रकार की सुविधाएं उपलब्ध कराना आवश्यक है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि पार्क और ओपन जिम क्षेत्र की फेंसिंग कर उसे सुरक्षित और व्यवस्थित बनाया जाए।
मंत्री श्री सारंग ने क्षेत्र में बेहतर प्रकाश व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए रचना टॉवर के समक्ष पोल लाइट लगाने के भी निर्देश दिए। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि रचना टॉवर परिसर के सौंदर्यीकरण से संबंधित सभी कार्यों की कार्ययोजना तैयार कर शीघ्रता से कार्य प्रारंभ किया जाए, जिससे क्षेत्र के नागरिकों को जल्द से जल्द इन सुविधाओं का लाभ मिल सके।
इस अवसर पर संबंधित विभागों के अधिकारी और स्थानीय नागरिक भी उपस्थित रहे। नागरिकों ने क्षेत्र के विकास के लिए मंत्री श्री सारंग का आभार व्यक्त किया।

Related posts

दैनिक पञ्चांग : 02 अगस्त 25

rktvnews

मध्यप्रदेश:14 दिन में एनफोर्समेंट एजेंसियों ने की 90 करोड़ 66 लाख रुपये से अधिक की कार्रवाई!आदर्श आचरण संहिता के लागू होते ही सक्रिय हुई एजेंसियां।

rktvnews

विज्ञान, समाज और विकास’ पर आयोजित होगा बिहार समाज विज्ञान अकादमी का चतुर्थ अधिवेशन!जुटेंगे देश – विदेश के प्रतिष्ठित विद्वान।

rktvnews

भोजपुर:नवनिर्वाचित संसद सुदामा प्रसाद ने मतदाताओं के प्रति जताया आभार,कृषि के विकास सहित रोजगार सृजन की कही बात।

rktvnews

सम्राट चौधरी बनाये गये बिहार भाजपा प्रदेश अध्यक्ष।

rktvnews

झारखंड:रांची:इरफान अंसारी के बयान पर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन खामोश क्यों?

rktvnews

Leave a Comment