RK TV News
खबरें
Breaking Newsअपराध

मध्यप्रदेश:14 दिन में एनफोर्समेंट एजेंसियों ने की 90 करोड़ 66 लाख रुपये से अधिक की कार्रवाई!आदर्श आचरण संहिता के लागू होते ही सक्रिय हुई एजेंसियां।

भोपाल/ मध्यप्रदेश 24 अक्टूबर।मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी अनुपम राजन ने बताया कि प्रदेश में विधानसभा निर्वाचन 2023 स्वतंत्र, निष्पक्ष एवं पारदर्शी रूप से संपन्न कराने के लिए एनफोर्समेंट एजेंसियों द्वारा लगातार कार्रवाईयां की जा रही है। 9 से 22 अक्टूबर तक एनफोर्समेंट एजेंसियों ( एफएसटी, एसएसटी और पुलिस) द्वारा 90 करोड़ 66 लाख रुपये से अधिक की कार्रवाई की गई है।
संयुक्त टीम ने 12 करोड 8 लाख 32 हजार 300 रुपये नगद, 18 करोड़ 36 लाख 82 हजार 499 रुपये की अवैध शराब, 8 करोड़ 78 लाख 54 हजार 200 रुपये के मादक पदार्थ, 27 करोड़ 46 लाख 89 हजार 782 रुपये की अमूल्य धातु, सोना-चांदी/ ज्वेलरी तथा 23 करोड़ 95 लाख 99 हजार 881 रुपये की अन्य सामग्रियां जब्त की है।
उल्लेखनीय है कि प्रदेश में साल 2018 में हुए विधानसभा निर्वाचन में एनफोर्समेंट एजेंसियों द्वारा 72 करोड़ 93 लाख रुपये की कार्रवाई की गई थी। यह कार्रवाई 6 अक्टूबर से 28 नवंबर के बीच की है। प्रदेश में साल 2018 में 6 अक्टूबर से आदर्श आचरण संहिता लागू हुई थी।

Related posts

उत्तराखंड: मुख्यमंत्री ने नई दिल्ली स्थित उत्तराखण्ड सदन से शारदा कॉरिडोर परियोजना के संबंध में बैठक लेते हुए अधिकारियों को दिए निर्देश।

rktvnews

दैनिक पञ्चांग : 30 नवंबर 25

rktvnews

देहरादून :मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रदेशवासियों को रक्षाबंधन की बधाई व शुभकामनाएं दी।

rktvnews

देहरादून:मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने हल्द्वानी में इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम गौलापार में एशियाई कैडेट कप फेंसिंग प्रतियोगिता का किया शुभारंभ।

rktvnews

भोजपुर:जे.पी.सेनानी प्रेमदर्शन उपाध्याय के निधन पर श्रद्धांजलि सभा का आयोजन।

rktvnews

अमेरिका की फंडिंग बन्द होने से बीमार होता विश्व स्वास्थ्य संगठन।

rktvnews

Leave a Comment