RK TV News
खबरें
Breaking News

दुमका:“Save the Girl Child Campaign” कार्यक्रम अंतर्गत जागरूकता हेतु कैंडल मार्च।

RKTV NEWS/दुमका (झारखंड)11 मार्च।“Save the Girl Child Campaign” कार्यक्रम के अंतर्गत जागरूकता बढ़ाने हेतु आयोजित कैंडल मार्च को सिविल सर्जन, दुमका डॉ. कमलेश्वर प्रसाद द्वारा हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया। यह कार्यक्रम बालिकाओं के संरक्षण एवं समाज में उनके महत्व के प्रति जन-जागरूकता फैलाने के उद्देश्य से आयोजित किया गया।
कार्यक्रम के सफल संचालन के लिए पूर्व में सिविल सर्जन, दुमका की अध्यक्षता में सभी प्रखंडों के स्वास्थ्य पदाधिकारियों के साथ बैठक आयोजित कर विस्तृत दिशा-निर्देश दिए जा चुके थे। विभागीय निर्देशों के आलोक में यह अभियान दिनांक 09 मार्च 2026 से 14 मार्च 2026 तक पूरे राज्य में संचालित किया जा रहा है।
अभियान का मुख्य उद्देश्य समाज में लड़कियों के घटते लिंगानुपात की समस्या के प्रति जागरूकता उत्पन्न करना तथा कन्या भ्रूण हत्या जैसी कुप्रथाओं के विरुद्ध सकारात्मक सामाजिक वातावरण तैयार करना है। साथ ही बालिकाओं के संरक्षण, शिक्षा एवं सम्मान के प्रति जनभागीदारी सुनिश्चित करना भी कार्यक्रम का प्रमुख लक्ष्य है।
कैंडल मार्च कार्यक्रम में सिविल सर्जन डॉ. कमलेश्वर प्रसाद के अतिरिक्त प्रथम चिकित्सा पदाधिकारी, सदर प्रखंड दुमका डॉ. परवेज आलम, डीपीएम राकेश आनंद, डीडीएम के.डी. सिंह, शैलेश कुमार, मृत्युंजय शांडिल्य, कमाल पिण्टू, चंदन कुमार गिरि, अंशुमन सिंह सहित स्वास्थ्य विभाग के अन्य पदाधिकारी एवं कर्मी उपस्थित रहे।
सिविल सर्जन विभाग से प्राप्त निर्देशों के अनुपालन में यह सुनिश्चित किया जाएगा कि अभियान के दौरान सभी निर्धारित गतिविधियाँ प्रभावी रूप से संचालित हों तथा अधिक से अधिक लोगों की भागीदारी सुनिश्चित हो। विभाग द्वारा जन-जागरूकता कार्यक्रमों के माध्यम से समाज को बालिका सुरक्षा एवं सम्मान के प्रति संवेदनशील बनाने का सतत प्रयास किया जा रहा है।

Related posts

भोपाल:भोजपाल साहित्य संस्थान अंतर्गत व्यंग्य भोजपाल की मासिक व्यंग्य गोष्ठी का आयोजन।

rktvnews

वाराणसी:इक्कीसवीं सदी का आगाज किजिए, जाति धर्म, भाषा पर ना प्रहार कीजिए:डॉ. शिवनाथ सिंह शिव

rktvnews

भोजपुर:जरूरतमंदों को ठंड से बचाव हेतु रेडक्रास से कंबल वितरित।

rktvnews

आजमगढ़:पूर्वांचल के लोक कलाकार अरविंद चित्रांश का हुआ बिहार में सम्मान।

rktvnews

पटना : बापू व अम्बेडकर को पुष्प अर्पण करने के बाद वोटर अधिकार यात्रा व मार्च का समापन।

rktvnews

प्रधानमंत्री ने नीति आयोग की 8वीं शासी परिषद की बैठक की अध्यक्षता की

rktvnews

Leave a Comment