RK TV News
खबरें
Breaking News

दरभंगा:राष्ट्रीय लोक अदालत के सफल आयोजन को ले बैठक।

RKTV NEWS/दरभंगा(बिहार )11 मार्च।राष्ट्रीय लोक अदालत के सफल आयोजन को लेकर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट जुनैद आलम एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकार की सचिव आरती कुमारी ने थानाध्यक्षों के साथ बैठक की।
14 मार्च 2026 ,शनिवार को होने वाले राष्ट्रीय लोक अदालत में अधिक से अधिक मुकदमों के निपटारे को लेकर यह विशेष बैठक किया गया।
सीजेएम श्री आलम ने कहा कि मुकदमों के निपटारे के लिए पक्षकारों को जानकारी होना जरूरी है। जितना अधिक से अधिक लोगों तक नोटिस पहुंचेगा उतना ही अधिक मुकदमों का निपटारा होगा।
उन्होंने न्यायालयों द्वारा या अन्य संस्थानों से जारी सभी नोटिसों का अनिवार्य रूप से तामिल करने का निर्देश थानाध्यक्षों को दिया।
सचिव आरती कुमारी ने अब तक तामिल किए गए नोटिस के बाबत पूछताछ की एवं कहा कि शुक्रवार तक सभी पक्षकारों को लोक अदालत का नोटिस प्राप्त कराया जाये।
उत्पाद न्यायालय के विशेष न्यायाधीश रविशंकर कुमार ने दावा वादों के अधिवक्ताओं के साथ समीक्षात्मक बैठक की।
उन्होंने कहा कि लोक अदालत की सफलता के लिए प्रयास जारी रखें। बीमा कंपनियों के अधिकारियों एवं दावाकर्ताओं से लगातार संपर्क बनाए ताकि मुकदमे में सुलह समझौते की बात बन सके। पक्षकारों एवं अधिकारियों के बीच अंतिम समझौता कराने का प्रयास करें।
उन्होंने अबतक किए गए कार्यों की समीक्षा भी की तथा आगे की रणनीति बताई।

Related posts

दरभंगा:घरेलू गैस एवं आवश्यक वस्तुओं की उपलब्धता को लेकर उच्च स्तरीय समीक्षा बैठक संपन्न।

rktvnews

वैशाली:डीएम के निर्देश पर सघन कार्रवाई, 582.840 लीटर विदेशी शराब बरामद, एक तस्कर गिरफ्तार।

rktvnews

है सूना सूना वृंदावन, पधारो मेरी राधा जी !

rktvnews

पटना:आधी रात में मार्केटिंग परिसर में लगी भीषण आग! दाऊजी, पीएनबी समेत कई दुकान जले।

rktvnews

एसईसीएल ने सेवानिवृत्ति उपरांत लाभ (पीआरबी) सेल का शुभारंभ किया।

rktvnews

आईएनएस कदमत्त की पापुआ न्यू गिनी यात्रा।

rktvnews

Leave a Comment