RK TV News
खबरें
Breaking Newsपरिवहन

नितिन गडकरी ने सड़क परिवहन और राजमार्ग, भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण और राष्ट्रीय राजमार्ग एवं अवसंरचना विकास निगम लिमिटेड के क्षेत्रीय अधिकारियों की समीक्षा बैठक की अध्यक्षता की।

नई दिल्ली/04 सितंबर।केंद्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने आज नई दिल्ली में सड़क परिवहन और राजमार्ग, भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण और राष्ट्रीय राजमार्ग एवं अवसंरचना विकास निगम लिमिटेड के क्षेत्रीय अधिकारियों की समीक्षा बैठक की अध्यक्षता की। इस अवसर पर राज्य मंत्री जनरल (डॉ) वी.के. सिंह (सेवानिवृत्त) भी उपस्थित थे।
मंत्रालय में सचिव अनुराग जैन, एनएचएआई के अध्यक्ष संतोष कुमार यादव, एनएचआईडीसीएल के प्रबंध निदेशक महमूद अहमद ने भाग लिया। इनके अतिरिक्त बैठक में एमओआरटीएच, एनएचएआई और एनएचआईडीसीएल के वरिष्ठ अधिकारी भी शामिल हुए।
गडकरी ने ‘बिल्ड-ऑपरेट-ट्रांसफर’ (बीओटी) मॉडल की क्षमता पर विस्तार से चर्चा की, यह मॉडल वित्तीय उत्पादकता को अधिकतम करने की क्षमता रखता है और विभाग को अधिक परियोजनाएं शुरू करने में सक्षम बना सकता है। गडकरी ने नियमित गुणवत्ता निगरानी और चालू परियोजनाओं के निष्पादन में तेजी लाने के महत्व पर जोर दिया।
सभा को संबोधित करते हुए गडकरी ने कहा कि यह हमारी अर्थव्यवस्था को द्रुतगति प्रदान करने, लॉजिस्टिक्स लागत को कम करने, रोजगार सृजन को बढ़ावा देने और सार्वजनिक गतिशीलता सेवाओं को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने के लिए नवाचार को अपनाने के बारे में है।
गडकरी ने कहा कि ‘आत्मनिर्भर भारत’ की हमारी खोज और 5 ट्रिलियन डॉलर की अर्थव्यवस्था के लक्ष्य में, एक महत्वपूर्ण पहलू- लॉजिस्टिक्स लागत में कटौती की आवश्यकता सामने आता है। उन्होंने कहा कि इसे हासिल करने के लिए उत्कृष्ट एक्सप्रेस राजमार्गों का निर्माण सर्वोच्च प्राथमिकता बन गया है।
नितिन गडकरी ने सभी हितधारकों के बीच सहयोग, समन्वय और संचार पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि सर्वोत्तम परिणामों के लिए वित्तीय लेखापरीक्षा के साथ-साथ निष्पादन लेखापरीक्षा भी बहुत आवश्यक है।
सत्र के दौरान सड़क सुरक्षा, विभिन्न माध्यमों (बीओटी, एचएएम, ईपीसी) में परियोजना की रूपरेखा, पहाड़ी क्षेत्रों में सड़कों का विकास, टिकाऊ सड़कों के विकास सहित सड़कों की गुणवत्ता, सड़क संचालन और रखरखाव जैसे कई मुद्दों पर चर्चा की जा रही है।

Related posts

रायपुर : छत्तीसगढ़ विधानसभा निर्वाचन 2023 : निगरानी दलों ने 30 करोड़ 52 लाख रूपए की नगदी और वस्तुएं की जब्त।

rktvnews

टेलीकम्युनिकेशंस कंसल्टेंट्स इंडिया लिमिटेड (टीसीआईएल) ने व्यापक आईटी साधनों को मजबूत करने के लिए पंजाब नेशनल बैंक के साथ समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए।

rktvnews

रायपुर : बस्तर लोकसभा क्षेत्र के मतदाता मतदान दिवस में अपने मताधिकार का करें उपयोग : मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी रीना कंगाले

rktvnews

गढ़वा:अवैध राशि की निकासी को रोकने संबंधी प्रशिक्षण कार्यक्रम का होगा आयोजन।

rktvnews

भोजपुर:उर्दू के कार्यान्वयन व व्यापक प्रचार प्रसार हेतू जिला स्तरीय सेमिनार व मुशायरा का आयोजन।

rktvnews

दुमका:“Save the Girl Child Campaign” कार्यक्रम अंतर्गत जागरूकता हेतु कैंडल मार्च।

rktvnews

Leave a Comment