RK TV News
खबरें
Breaking News

अमेरिका के प्रोफेसर ऑफ म्यूजिक का अंतरराष्ट्रीय सम्मान औरंगाबाद में आजमगढ़ के अरविंद चित्रांश द्वारा किया गया।

RKTV NEWS/आजमगढ़ ( उत्तर प्रदेश)10 मार्च।गौरवशाली पूर्वांचल के इतिहास में साहित्य, संगीत और गायन के लिए औरंगाबाद, बिहार में अंतरराष्ट्रीय भोजपुरी संगम भारत के तत्वावधान में एक विदेशी सम्मान प्रोफेसर माइकल थॉमस बलोनेक (प्रोफेसर ऑफ म्यूजिक, अमेरिका (यूएसए)) को अंतरराष्ट्रीय संगीत गौरव और दो भारतीयों को आरा, बिहार से प्रसिद्ध उपन्यासकार कृष्ण कुमार को अंतरराष्ट्रीय साहित्य गौरव और औरंगाबाद के प्रसिद्ध गायक पवन बाबू को पूर्वांचल गीत गौरव सम्मान को अंगवस्त्र और स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया।
यह सम्मान आजमगढ़ के लाल का लगभग 25 वर्षों से लगातार भारतीय लोक संस्कृति एवं भोजपुरी भाषा, साहित्य, कला संस्कृति की अलख जगाने वाले गौरवशाली पूर्वांचल के प्रधान संपादक एवं अंतरराष्ट्रीय भोजपुरी संगम भारत के अंतरराष्ट्रीय संयोजक अरविंद श्रीवास्तव ‘चित्रांश’ द्वारा एक विदेशी और दो भारतीयों को संस्था द्वारा चयनित सम्मान समारोह में, अंग्रेजी के प्रोफेसर और भोजपुरी भाषा के विद्वान प्रोफेसर रामनारायण तिवारी के संरक्षण में संपन्न हुआ।
कार्यक्रम में उत्तर प्रदेश और बिहार के विद्वान, साहित्यकार, गायक, गायिका और लेखक उपस्थित रहे, जिसमें क्रमशः अमेरिका के प्रोफेसर माइकल थॉमस, ख्याति लब्ध उपन्यासकार कृष्ण कुमार एवं प्रसिद्ध गायक पवन बाबू के साथ बिहार के प्रसिद्ध गायिका गायत्री यादव, अक्षरा कंचन और प्रभावशाली कोरियोग्राफर और नृत्यांगना दीपशिखा, युवा दर्द के संपादक आशिकांत सिंह, गायक अंकित राजभर और अंतरराष्ट्रीय सांस्कृतिक आयोजक अरविंद चित्रांश के साथ बहुत लोग उपस्थित रहे।

Related posts

विद्यालयों में मासिक परीक्षा अध्यापन कार्य के दूसरे सत्र में होगी आयोजित,प्रथम सत्र में होगी पढ़ाई!प्राथमिक शिक्षा निदेशक ने जारी किए आदेश

rktvnews

तमिलनाडु में होने वाले 21वी नेशनल फेडरेशन कप जूनियर अंडर 20 एथेलेटिक्स प्रतियोगिता को ले बिहार एथेलेटिक्स एसोसिएशन की बैठक।

rktvnews

सांसद, पलामू लोक सभा क्षेत्र की अध्यक्षता में जिला विकास समन्वय और निगरानी समिति (दिशा) की बैठक संपन्न।

rktvnews

विजाग नौसेना मैराथन के दौरान अतिरिक्त मील और मुस्कुराहट के साथ विजाग ने अनूठी अनुभूति प्रदान की।

rktvnews

पूर्वी चंपारण:जिला स्तरीय स्वीप कोषांग की बैठक में जिले में मतदान प्रतिशत 70% तक ले जाने का निर्धारित किया गया लक्ष्य।

rktvnews

भोजपुर:वरिष्ठ नागरिकों की मांगों को लेकर देशव्यापी आंदोलन की चेतावनी।

rktvnews

Leave a Comment