RK TV News
खबरें
Breaking News

देवघर:उपायुक्त के निर्देश पर जिले के सभी प्रखंडों में 0-5 वर्ष के बच्चों के लिए विशेष आधार कार्ड कैंप शुरू।

01 जून से 30 जून 2026 तक पंचायत भवनों में रोस्टर बनाकर बनाया जा रहा है बच्चों का आधार कार्ड।
12 जून को जिले के सभी 10 प्रखंडों के विभिन्न पंचायतों में कैंप का हुआ सफल आयोजन।

RKTV NEWS/देवघर (झारखंड)12 जून।जिले के शत-प्रतिशत आंगनबाड़ी केंद्रों में पढ़ने वाले नौनिहालों और छोटे बच्चों की सुविधा को देखते हुए उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी श्री सौरभ कुमार भुवानिया के निर्देशानुसार, जिले के सभी प्रखंडों में रोस्टर प्रणाली के तहत पंचायत भवनों में 01 जून 2026 से 30 जून 2026 तक 0 से 5 वर्ष के बच्चों का आधार कार्ड बनाया जा रहा है। इसी कड़ी में आज दिनांक 12 जून 2026 को जिले के सभी 10 प्रखंडों के अंतर्गत आने वाली विभिन्न ग्राम पंचायतों में विशेष कैंपों का आयोजन किया गया। इन कैंपों में भारी संख्या में अभिभावक अपने बच्चों का आधार पंजीकरण कराने पहुंचे।

शत-प्रतिशत बच्चों को सरकारी योजनाओं से जोड़ना मुख्य लक्ष्य….

उपायुक्त सौरभ कुमार भुवानिया ने बताया कि इस अभियान का मुख्य उद्देश्य जिले के हर एक बच्चे का आधार कार्ड सुनिश्चित करना है, ताकि उन्हें आंगनबाड़ी और अन्य सरकारी योजनाओं का लाभ बिना किसी बाधा के मिल सके। उन्होंने जिले के सभी अभिभावकों से अपील की है कि वे अपने-अपने प्रखंड के रोस्टर के अनुसार नजदीकी पंचायत भवन में पहुंचकर 0-5 वर्ष के बच्चों का आधार कार्ड अवश्य बनवाएं।

कैंप में आवश्यक दस्तावेज…

छोटे बच्चों (0-5 वर्ष) के नए आधार नामांकन के लिए माता-पिता में से किसी एक का आधार कार्ड और बच्चे का वैध जन्म प्रमाण पत्र होना अनिवार्य है। जिला प्रशासन ने सभी प्रखंड विकास पदाधिकारियों और बाल विकास परियोजना अधिकारियों को निर्देश दिया है कि वे अपने स्तर पर भी इस अभियान की कड़ाई से मॉनिटरिंग करें ताकि कोई भी बच्चा इस सुविधा से वंचित न रहे। इसके अलावा आज दिनांक 12.06.2026 से 0-5 साल तक बच्चों के लिए आधार इन्रॉलमेन्ट कैम्प चिन्ह्ति किये गये हैं, जिनमे से देवघर प्रखण्ड के पुनासी, देवीपुर के टटकियो नावाडीह, मधुपुर के दलहा, मोहनपुर के ठढ़ियारा, सारठ के सबैजोर, नगर निगम अन्तर्गत रतिनाथ बसु पथ, सारवां के नारंगी, करौं के पथरौल, पालोजोरी के कांकी, सोनारायठाड़ी के भौराजमुआ एवं मारगोमुण्डा प्रखण्ड के एडब्ल्यूएस बालवा व ताराटिल्हा पंचायत में आयोजन किया जा रहा है।

Related posts

अगले दशहरा आयेगी शाहिद कपूर की फिल्म “देवा”।

rktvnews

दुमका:जिला परिषद अध्यक्ष जॉयस बेसरा की अध्यक्षता में हिज़ला मेला सांस्कृतिक उप समिति की बैठक आयोजित।

rktvnews

उत्तराखंड:मुख्यमंत्री ने विधिवत पूजा कर कन्या पूजन किया।

rktvnews

भोजपुर:राष्ट्रीय कला मंच द्वारा रासरंग महोत्सव का हुआ आयोजन।

rktvnews

पश्चिमी चंपारण:जिलाधिकारी ने गाँधीजी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर किया नमन।

rktvnews

गढ़वा:उपायुक्त की अध्यक्षता में NFSA, JSFSS एवं विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की समीक्षा बैठक संपन्न।

rktvnews

Leave a Comment