RK TV News
खबरें
Breaking News

देवघर:अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर उप विकास आयुक्त व अनुमंडल पदाधिकारी ने जल महोत्सव पखवाड़ा का किया शुभारंभ।

जागरूकता रैली के माध्यम से “सशक्त नारी, सशक्त समाज” बनाने का दिया गया संदेश।

जल महोत्सव पखवाड़ा के तहत जिला, प्रखण्ड, पंचायत और ग्राम स्तर पर विभिन्न कार्यक्रमों का किया जाएगा आयोजन।

RKTV NEWS/देवघर (झारखंड)08 मार्च।अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर आज पेयजल एवं स्वच्छता विभाग द्वारा जल जीवन मिशन अंतर्गत जल महोत्सव पखवाड़ा का आयोजन किया गया, जिसका शुभारंभ उप विकास आयुक्त पीयूष सिन्हा और अनुमंडल पदाधिकारी रवि कुमार ने दीप प्रज्वलित कर किया। इस मौके पर जल जीवन मिशन के तहत विभिन्न कार्यों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली जलसहिया, स्वयं सहायता समूह और महिला कर्मियों को नीर नारी शक्ति सम्मान से सम्मानित किया गया।
इसके अलावा कार्यक्रम के दौरान उप विकास आयुक्त पीयूष सिन्हा ने सभी विभागों को मिलकर जल महोत्सव पखवाड़ा को सफल बनाने की अपील की। साथ ही उन्होंने कहा कि गांव में निर्मित सभी नल जल योजनाओं को चालू रखने की जिम्मेवारी जलसहिया और ग्रामीणों की है। इस पखवाडा में जो भी उत्कृष्ट कार्य करेंगे उन्हें विश्व जल दिवस के अवसर पर आयोजित समापन समारोह में सम्मानित किया जाएगा। इसके अलावा अनुमंडल पदाधिकारी रवि कुमार ने जल संकट पर चिंता जाहिर करते हुए सभी से जल संरक्षण पर ध्यान देंने की अपील की। कार्यपालक अभियंता संजय प्रसाद और राहुल प्रियदर्शी ने जल जीवन मिशन के तहत चल रही योजनाओं के बारे में विस्तृत जानकारी दी। मंच सञ्चालन कर रहे जिला समन्वयक पंकज भूषण पाठक ने जल महोत्सव पखवाड़ा को लेकर विस्तृत जानकारी दी। जल महोत्सव पखवाड़ा अंतर्गत जिला, प्रखण्ड, पंचायत और ग्राम स्तर पर विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया जाना है, जिसमें महिला दिवस, 11 मार्च को प्लम्बर दिवस और 22 मार्च को विश्व जल दिवस कार्यक्रम का आयोजन किया जाना है। इस बीच हर घर जल सत्यापन, सुजल गांव, जलापूर्ति योजनाओं के रखरखाव, GPDP हेतु विशेष ग्राम सभा, स्कीम हैंडओवर, जल स्रोतों की साफ सफाई इत्यादि होना है। इसके अलावा कार्यक्रम के पश्चात उप विकास आयुक्त एवं अनुमंडल पदाधिकारी ने जागरूकता रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया, जिसके माध्यम से “सशक्त नारी, सशक्त समाज” बनाने का संदेश दिया गया।
इस दौरान कार्यक्रम में उपरोक्त के अलावा जिला शिक्षा अधीक्षक, समाज कल्याण पदाधिकारी, सहायक अभियंता अशोक दास, नीलम कुमार, सुमित कुमार, जिला समन्वयक रीना टोप्पो, गोपाल दास, इंदुशेखर झा, प्रमोद कापड़ी के अलावे कनीय अभियंता, जलसहिया, आंगनवाड़ी सेविका, महिला पर्यवेक्षिका, जेएसएलपीएस के अधिकारी आदि उपस्थित थे।

Related posts

नैनीताल :शहीद खेमचन्द्र डोरबी राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय के वार्षिकोत्सव कार्यक्रम में शामिल हुए मुख्यमंत्री।

rktvnews

देहरादून: मुख्यमंत्री धामी की नई दिल्ली में केंद्रीय मंत्री खट्टर से मुलाकात।

rktvnews

सहकारिता मंत्री ने भावलिया और टाई में किया महंगाई राहत कैंप का निरीक्षण।

rktvnews

मोतीहारी: 04 बाल श्रमिकों को कराया गया विमुक्त।

rktvnews

आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना में बेहतर सेवा हेतु प्राप्त सम्मान में कंचन शल्य निकेतन के निदेशक डॉ पी सिंह ने जताई प्रसन्नता!प्रकट किया आभार

rktvnews

दरभंगा कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग दरभंगा में युवोस्ताव उत्सव का किया गया उद्घाटन।

rktvnews

Leave a Comment